फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   reality of hostel fire incident in Kanpur

लव, सेक्स, धोखा, ब्लैकमेलिंग और फिर बीयर शॉप मालिक ने गुस्से में लगा दी आग

Wed, 09 Aug 2017 09:18 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 09 Aug 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
reality of hostel fire incident in Kanpur
काकादेव हॉस्टल अग्निकांड की पुरानी तस्वीरें
कानपुर के काकादेव के हॉस्टल में 27 जुलाई को बीयर शॉप मालिक सिद्धार्थ जायसवाल ने आग लगाई थी। वह यहां रहने वाली अपनी दोस्त रिया उर्फ चांदनी की ब्लैकमेलिंग से परेशान था। सिद्धार्थ ने रिया की स्कूटी की डिग्गी में रखे अपने और रिया से रिश्तों से जुड़े सबूत नष्ट करने के लिए स्कूटी में आग लगाई थी। स्कूटी की टंकी में पेट्रोल भरा था, जिससे टंकी फटने  पर आग ने विकराल रूप ले लिया था। अग्निकांड में दो लोगों की मौत की खबर मिलने के बाद वह लखनऊ भाग गया था। रविवार को कल्याणपुर पुलिस ने सिद्धार्थ को चुन्नीगंज तिराहे से दबोच लिया। पुलिस ने सोमवार को उसे जेल भेज दिया। उसके दो साथियों के नाम भी खुल गए हैं, उन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


एसपी पश्चिम डॉ. गौरव ग्रोवर ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि कर्नलगंज के बांसमंडी निवासी राजेश जायसवाल का बेटा सिद्धार्थ बी.कॉम कर चुका है। उसकी गुरुदेव चौकी क्षेत्र में बीयर शॉप है। सिद्धार्थ की बीयर शॉप के सेल्समैन अंशुल ने रिया उर्फ चांदनी से पिछले साल मुलाकात कराई थी। इसके बाद उसकी  और रिया की दोस्ती शारीरिक संबंधों में बदल गई थी। उसने रिया की हर ख्वाहिश पूरी की। स्कूटी और कई मोबाइल के साथ अन्य कीमती सामान गिफ्ट में दिए थे। संबंध बनाने के दौरान रिया ने मोबाइल से वीडियो, एमएसएस बना लिए थे। फोटोग्राफ्स भी खींच लिए थे। उसके कई प्रेम पत्र भी रिया के पास थे। एक साल पहले उसे रिया चार बच्चों की मां होने का पता चला था।
विज्ञापन

रिया ने बीयर पी थी

reality of hostel fire incident in Kanpur
छात्रावास में आग लगने की पुरानी तस्वीर
यह बात छिपाने पर रिया से उसका विवाद हो गया। इसके बाद उसने रिया से रिश्ते खत्म करने की बात कही तो वह एमएमएस, अश्लील वीडियो और फोटोग्राफ्स दिखाकर उसे ब्लैकमेल करने लगी। वह जेल भिजवाने और अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर पैसा मांगने लगी। उससे गर्भपात कराने और अन्य तरीकों से ब्लैक मेल करने रिया ने ढाई लाख रुपये वसूले थे। वह रिया की ब्लैकमेलिंग से परेशान था। घटना के दिन रिया उससे मिली। उसके साथ परमट मंदिर, चुन्नीगंज और वीआईपी रोड पर स्कूटी से घूमती रही। रास्ते में उसके साथ रिया ने बीयर पी थी। बीयर पीने के बाद दोनों चुन्नीगंज तिराहे पर पहुंचे। वहां एक दुकान पर वह सिगरेट खरीदने लगा, तभी रिया स्कूटी स्टार्ट कर वहां से खिसक गई।

सिद्धार्थ के मुताबिक अपने और रिया से रिश्ते से जुड़े सबूत उसने रिया को स्कूटी में डिग्गी में रखते देख लिया था। रिया की हरकतों से परेशान होकर वह रायपुरवा निवासी भाजपा कार्यकर्ता विजय तिवारी के बेटे अंशुमान तिवारी के घर पहुंचा। अंशुमान के मोबाइल में आउटर से वाई-फाई कनेंट कर रिया से वीडियो कॉलिंग कर बात की। इस दौैरान रिया के साथ उसे मनीष नजर आया। पूछने पर रिया ने उसे अपना भाई बताया था। इसके बाद रिया के चरित्र पर उसका संदेह और गहरा गया था। उसने बजरिया क्षेत्र में रहने वाली मित्र गीता शर्मा को पूरा वाकया बताया, तो गीता ने रिया से पीछा छुड़ाने की सलाह दी। इसके बाद उसने घर जाने के बहाने अंशुमान की स्कूटी और हेलमेट लिया।
 

20 रुपये का पेट्रोल खरीदा और सीधे हॉस्टल पहुंच गया

reality of hostel fire incident in Kanpur
छात्रावास में आग लगने की पुरानी तस्वीर
कानपुर के काकादेव इलाके में स्थित एक पेट्रोल पंप से 20 रुपये का पेट्रोल खरीदा और सीधे हास्टल पहुंच गया। हास्टल का गेट बंद होने पर उसने बाहर से रिया की स्कूटी में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। स्कूटी जलने पर वह मौके से भाग निकला था। अगले दिन उसे समाचार पत्रों के जरिए अग्निकांड में रिया और उसकेदोस्त मनीष की मौत व 14 लोगों की हालत बिगड़ने की जानकारी हुई, तो वह शहर छोड़कर लखनऊ बुआ के घर चला गया था। उसने घटना की जानकारी अंशुमान, और गीता व फुफेरे भाई अंकुर को दी थी।

घर पहुंच जाती थी रिया
सिद्धार्थ के मिलने से मना करने रिया उसके घर पहुंच जाती थी। घर के नीचे खड़े होकर बुलाती थी। न आने पर हंगामा करने की धमकी देती थी। इज्जत के डर से सिद्धार्थ उसकी बात मान लेता था। सिद्धार्थ के परिजनों को भी रिया और उसकेरिश्तों के बारे में जानकारी हो गई थी। घटना के दिन उसने रिया से पीछा छुड़ाने के लिए अपने मोबाइल का सिम तोड़ दिया था। 
 
विज्ञापन

कई लोगों से थी दोस्ती

reality of hostel fire incident in Kanpur
छात्रावास में आग लगने की पुरानी तस्वीर
सिद्धार्थ ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि रिया के कई लड़कों से दोस्ती थी। इसमें उसके भी कई परिचित शामिल थे। उसने रिया से कहा था कि तुम अपना चरित्र सुधार लो तो मैं तुमसे शादी कर लूंगा। इसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आई।

यह है मामला 
काकादेव के तुलसी नगर निवासी केके सिंह के मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रिया उर्फ चांदनी और उसका कथित पति मनीष किराये पर रहता था, जबकि द्वितीय तल पर आधा दर्जन छात्र किराये पर रहते थे। 27 जुलाई को उनके मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई थी जिसमें धुएं की घुटन से रिया और मनीष की मौत हो गई थी, जबकि केके सिंह के परिवार आठ और चार छात्र मरणासन्न स्थिति में पहुंच गए थे। बाद में इलाज के दौरान एक और छात्र की मौत हो गई थी। शुरुआत में शार्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा था, लेकिन बाद में मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पता चला कि स्कूटी सवार दो युवकों ने बाहर से ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई थी।  
 

मोबाइल से खुला राज

reality of hostel fire incident in Kanpur
हॉस्टल में आग लगाता आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया
रिया के मोबाइल से अग्निकांड का राज खुला है। पुलिस ने रिया के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली तो सिद्धार्थ से दिन भर में कई बार बातचीत होने का पता चला। घटना की रात भी दोनों में बातचीत की पुष्टि हुई। इसके बाद सिद्धार्थ और रिया की कॉल डिटेल मैच खा गई। इसके बाद पुलिस ने सिद्धार्थ को उठाया और हॉस्टल मालिक के बेटे केके सिंह द्धारा दी गई वीडियो क्लीपिंग से सिद्धार्थ का हुलिया मिलाया गया तो मिल गया और वारदात का खुलासा हो गया।

200 का डलवाया था पेट्रोल
घटना के दिन सिद्धार्थ ने रिया की स्कूटी में 200 रुपये का पेट्रोल भरवाया था। यह बात उसके दिमाग से उतर गई थी। सिद्धार्थ को पता था कि रिया स्कूटी में 50 रुपये से ज्यादा का पेट्रोल नहीं भरवाती है। ऐसे में वह आग लगाएगा तो केवल स्कूटी ही जलेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed