फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rape with a girl

नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म

Sun, 10 Jan 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sun, 10 Jan 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
 Rape with a girl
कर्नलगंज में अधेड़ मोहम्मद उमर (45) ने 13 साल की बच्ची को बंधक बनाकर रेप किया। बच्ची छत पर सूख रहे कपड़े लेने गई थी तभी पीछे से उमर भी आ गया और छत पर बने कमरे में ले जाकर बच्ची से रेप किया।
विज्ञापन


चीखपुकार सुनकर परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और जमकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची के भाई ने आरोपी के खिलाफ बंधक बनाकर रेप, मारपीट की रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन


एक कॉलोनी निवासी महिला के पति का निधन हो चुका है। वह दो बेटियों ओर एक बेटे के साथ कॉलोनी में रहती है। पहली मंजिल पर टेनरी कर्मचारी मोहम्मद उमर परिवार के साथ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के भाई ने बताया कि शनिवार को 13 वर्षीय छोटी बहन छत से कपड़े लेने गई थी। इसी दौरान मोहम्मद उमर भी पहुंचा और बच्ची को छत पर बने कमरे में मुंह दबाकर दबोच लिया।

इसके बाद बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंसकर रेप किया। बड़ी बहन छत पर गई तो बंद कमरे से चीख सुनाई पड़ी। उसने शोर मचा दिया, तो परिजन और मोहल्ले वाले छत पर पहुंचे।


आरोपी को खींचकर निकाला और धुनाई कर दी। कर्नलगंज एसओ ने बताया कि बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा जाएगा। उधर आरोपी के परिजन सहित कई लोग थाने पहुंचे और पीड़ित परिजनों पर दबाव बनाने के लिए हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed