फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rape of old women in mahoba

75 वर्षीय वृद्धा के साथ रेप की सनसनीखेज वारदात, पुलिस के खिलाफ ऐसे फूटा आक्रोश

Sat, 03 Jun 2017 10:52 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 03 Jun 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
rape of old women in mahoba
डेमो पिक
यूपी के महोबा जिले में एक 75 वर्षीय वृद्धा के साथ रेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोपी ने पीड़ित बुजुर्ग महिला के घर के बाहर ही वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे को गिरफ्तार कर लिया।  मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


महोबा खन्ना थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर सो रही वृद्धा के साथ ग्रामीण ने मुंह दबाकर बलात्कार किया। चीख सुनकर पहुंचे परिजनों को देख ग्रामीण भाग गया। परिजनों ने 100 नंबर डायल कर पुलिस बुला ली। पीड़ित के बेटे ने थाना खन्ना में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र एक गांव निवासी 75 वर्षीय महिला घर के बाहर दरवाजे पर चबूतरे पर गुरुवार की रात सो रही थी। तभी तमौरा गांव निवासी बिट्टू पुत्र छुट्टन ने उसे दबोच लिया और मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह हाथ हटाकर महिला ने शोर मचा दिया। चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़ पड़े। घरवालाें को आता देख बिट्टू भाग गया। परिजनों ने 100 डायल कर पुलिस बुला ली। पुलिस ने रात में ही जगह-जगह दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वृद्धा को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सतीशचंद्र शुक्ला का कहना है कि मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। इस घटना से ग्रामीणों में पुलिस के प्रति खासा आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed