फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Railway engineer shot dead in Fatehpur

यूपी: रेलवे इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, दो बाइक पर सवार थे पांच बदमाश

Tue, 14 May 2019 03:00 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 14 May 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
Railway engineer shot dead in Fatehpur
रेलवे इंजीनियर की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर जिले में मंगलवार को दिनदहाड़े हत्या का एक मामला सामने आया है। यहां बाइक सवार पांच बदमाशों ने रेलवे इंजीनियर की गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या की इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


यह घटना अकारी मोड़ के पास सुबह करीब 9 बजे की है। जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद निवासी  इंजीनियर अजय कुमार (30) अपनी कार से प्लांट पर जा रहे थे। जिले में रेलवे लाइन के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसके लिए रेलवे कंस्ट्रक्शन कंपनी ने एकारी में एक प्लांट बनाया है।
विज्ञापन

घटना के समय अजय कुमार कार से ड्राइवर श्यामू के साथ एकारी प्लांट जा रहे थे। एकरी बिलंदा मोड़ पर अचानक दो बाइक पर सवार पांच बदमाश उनके करीब पहुंचे। इसके बाद ड्राइवर श्यामू को तमंचा सटाकर कार रुकवा ली।

बदमाशों में कुछ लोग डंडे भी लिए हुए थे। श्यामू के मुताबिक विरोध करने पर उसे डंडे से मारा गया। कार में पीछे बैठे अजय कुमार को बदमाश गोली मारकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची थरियांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानेदार संतोष शर्मा ने बताया कि बाइक व पहनावे के आधार पर संदिग्धों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed