फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Priya's family was murdered organically

हत्या हुई थी प्रिया की परिजनों का बवाल

Sun, 01 Nov 2015 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sun, 01 Nov 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
Priya's family was murdered organically

नौबस्ता में पहले करवाचौथ पर नवविवाहिता प्रिया शर्मा (24) की जहर देने के बाद गला घोंटकर हत्या की गई थी। शनिवार को हुए पोस्टमार्टम से इसका पता चला।

विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने ससुरालियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बर्रा शास्त्री चौक चौराहे पर शव रखकर जाम लगाया और जमकर हंगामा किया। लोग पुलिस से भिड़ गए और कई राहगीरों से भी मारपीट की। करीब दो घंटे तक बवाल के बाद गोविंद नगर सीओ ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


नौबस्ता, केशव नगर निवासी आशीष गुप्ता ने बर्रा 5 निवासी प्रिया से चार महीने पहले लव मैरिज की थी। शुक्रवार को ससुराल में संदिग्ध हालात में प्रिया की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिया के परिजनों ने दामाद पर बेटी की गला घोंट कर हत्या करने का आरोप लगाकर तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने दहेज हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज करके आशीष को गिरफ्तार कर लिया था।

शनिवार को प्रिया के पोस्टमार्टम में सिर और चेहरे पर चोट के चार निशान मिले। पता चला कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई। इससे पहले जहर भी दिया गया। शनिवार शाम परिजनों को हत्या की बात पता चली तो वे शव लेकर बर्रा के शास्त्री चौक चौराहे पहुंच गए और जाम लगा दिया।


पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन प्रिया के परिजन सभी ससुराल वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े रहे। सीओ के आश्वासन देने पर परिजन शव लेकर चले गए।

प्रिया की मां अनीता ने कहा कि सास-ससुर की गिरफ्तारी के बाद ही अंतिम संस्कार होगा। अगर गिरफ्तारी नहीं हुई तो रविवार को फिर शव रखकर जाम लगाएंगे। वहीं सीओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर में धाराएं बढ़ाकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed