फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   prisoner was taken to a shopping mall by policeman

खूंखार कैदी को शॉपिंग मॉल ले जाना पड़ा महंगा

Sun, 16 Apr 2017 12:26 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 16 Apr 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
prisoner was taken to a shopping mall by policeman
डेमो पिक
खूंखार कैंदी को शॉपिंग करवाने के मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अभिरक्षा में प्रतापगढ़ में अपने घर गए कुख्यात कैदी को चार पुलिसवाले नये कपड़े खरीदवाने के लिए शॉपिंग मॉल ले गए थे। जांच के बाद एसपी ने चारों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। कैदी को वापस कानपुर देहात की माती भेज दिया गया है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के निवासी विकास मिश्रा पर मर्डर, बलवा जैसे कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। राजनीतिक व अन्य कारणों से अपराधी विकास को प्रशासनिक आधार पर कानपुर देहात की जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। बीते दिन घर जाने के लिए छुट्टी मिली हुई थी। पुलिस लाइन से एचसीपी गिरीशंचद्र व सिपाही नरेंद्र बाबू, वीरेंद्र नागर और फूल सिंह की ड्यूटी कैदी के साथ लगाई गई। 
विज्ञापन


यह लोग कैदी के साथ गए। इन लोगों ने प्रतापगढ़ में मॉल से विकास मिश्रा की शॉपिंग करवाई। इस पूरे प्रकरण की जानकारी एसपी को हुई तो उन्हाेंने वहां के मॉल से सीसीटीवी फुटेज खंगलवाया। पुलिस कर्मी कैदी विकास मिश्रा को खरीददारी करते हुए दिखे। एसपी ने बताया कि पुलिस मैन्युअल में खूंखार अपराधी को इतनी ढील देना गुनाह है। पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, अन्य कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed