{"_id":"581e183c4f1c1bd6354378fa","slug":"police-soldier-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"कट्टे की बट मारकर डीजीपी ऑफिस के सिपाही को लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कट्टे की बट मारकर डीजीपी ऑफिस के सिपाही को लूटा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 05 Nov 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
कट्टे से फायर करते हुए बिल्हौर जीटी रोड की ओर भागे बदमाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर बिल्हौर कोतवाली के मकनपुर रोड पर दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने डीजीपी कार्यालय में तैनात सिपाही और उसके भाई को डंडा मारकर सड़क पर गिरा दिया और कट्टे की बट मारते हुए तीस हजार रुपये, मोबाइल, सोने के आभूषण लूट लिए। इसके बाद फायर करते हुए बिल्हौर जीटी रोड की ओर भाग गए। सूचना के 40 मिनट बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका सुराग नहीं मिल सका।
बिल्हौर कोतवाली के डोडवाजमौली ग्रामसभा के मजरा माखन निवादा गांव निवासी अजय पाल का पुत्र दीपक कुमार वर्तमान में डीजीपी कार्यालय लखनऊ में तैनात है। शनिवार को दीपक अपने फुफेरे भाई ललित निवासी पखनागोई, थाना एरवा कटरा, इटावा के साथ बाइक से अपनी ससुराल गया था। बकौल दीपक वह शनिवार शाम कन्नौज के ठठिया थाना अंतर्गत त्रिलोकपुर गांव निवासी चचिया ससुर की तेरहवीं में शामिल होकर बिल्हौर मकनपुर मार्ग से गांव लौट रहा था। देर शाम 7:30 बजे देवकली गांव के सामने एकाएक अंधेरे से आए बदमाश ने उन्हें डंडा मारकर गिरा दिया। गिरते ही चार बदमाशों ने उन्हें कट्टा और धारदार हथियार लगाकर कब्जे में कर लिया। ललित के सिर पर कट्टे की बट मारते हुए बदमाशों ने तीस हजार रुपये, दो मोबाइल, सोने की अंगूठी, सोने की चेन सहित बाइक की चाबी ले ली और हवा में दो-तीन फायर करते हुए भाग निकले। बदमाशों के पास एक प्लेटिना और स्पलेंडर बाइक थी, जिस पर सवार होकर चारों लुटेरे बिल्हौर जीटी रोड की ओर भाग गए। बाद में किसी तरह ललित और सिपाही दीपक ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सीओ ने कहा कि बदमाशों द्वारा लूटे गए मोबाइल के आधार पर लोकेशन ट्रेस की जा रही है। जल्द ही लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।