{"_id":"5daeec3d8ebc3e01431c22c5","slug":"police-recovered-huge-amount-of-twine-bomb-and-gunpowder-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: पुलिस ने भारी मात्रा में सुतली बम और बारूद बरामद किया, महिला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हमीरपुर: पुलिस ने भारी मात्रा में सुतली बम और बारूद बरामद किया, महिला गिरफ्तार
Tue, 22 Oct 2019 05:57 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 22 Oct 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में महिला
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बिधनू थानाक्षेत्र के द्विवेदी नगर में सुतली बम (दैमार) के विस्फोट से एक युवक की मौत के बाद अलर्ट पुलिस ने हमीरपुर में स्थानीय पुलिस के सहयोग से कस्बे के ईदगाह के पीछे एक मकान में छापा मारा। यहां से पुलिस ने भारी मात्रा में बारूद, बने व अधबने सुतली बम सहित अन्य सामग्री बरामद की है।
पुलिस ने बरामद बारूद व सुतली बमों को नष्ट करा दिया है। सोमवार शाम करीब 6 बजे बिधनू थानाक्षेत्र के द्विवेदी नगर में सुतली बम (दैमार) पटाखा से भरी बोरी को रखते विस्फोट हो गया था। जिससे गांव निवासी युवक सागर (25) की मौत हो गई, जबकि प्रखर साहू (24) गंभीर रूप से घायल है।
घायल ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने बम सुमेरपुर कस्बा निवासी शाहरुख से लेकर आया है। घायल की निशानदेही पर बिधनू थानाध्यक्ष सुखराम रावत ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर को कस्बे के ईदगाह मोहल्ला निवासी शाहरुख के घर छापा मारा।
विज्ञापन
जहां से पुलिस ने भारी मात्रा में बारूद, बने व अधबने सुतली बम, कंकर, मिट्टी आदि बरामद की है। पुलिस ने सामग्री को कब्जे में लेकर नमूना भरकर जांच को भेजा है। जबकि विस्फोटक सहित अन्य सामान को नष्ट करा दिया।
बिधनू थानाध्यक्ष ने बताया उनके थानाक्षेत्र के द्विवेदी नगर निवासी घायल प्रखर साहू ने बताया कि वह यह सुतली बम सुमेरपुर कस्बा निवासी शाहरुख खान के यहां से लाया था। बोरी का वजन अधिक होने पर सहयोग के लिए उसने सागर को बुलाया था। लेकिन बोरी रखते समय विस्फोट होने से सागर की मौत हो गई। छापेमारी में घर पर शाहरुख नहीं मिला।
पुलिस को उसकी मां परबीनबानो मिली। थानाध्यक्ष गिरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि छापेमारी में 1200 तैयार सुतली बम, 800 अधबने देसी सुतली बम दो बोरियों में बरामद हुआ है। इसके साथ ही करीब 20 किग्रा तैयार बारूद व एक हजार मस्ताब, सुतली, कंकड़ आदि बरामद हुए हैं।