फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police accused of brutally beating student in kanpur

पुलिस पर छात्र को 3 दिन तक पीटने का आरोप, सोशल मीडिया पर वायरल हुई चोट के निशान वाली भयावह तस्वीरें

Thu, 17 Oct 2019 01:26 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 17 Oct 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
Police accused of brutally beating student in kanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर के चकेरी अहिरवां पुलिस पर कमल वाल्मीकि हत्याकांड के बाद फिर एक बार गंभीर आरोप लगे हैं। हाईस्कूल के नाबालिग 16 वर्षीय छात्र अर्जुन वर्मा की अहिरवां चौकी के दो सिपाहियों और चौकी इंचार्ज पर दो दिन तक बेहरमी से पीटने की बात फोटो के साथ सार्वजनिक हुई है। बताया कि चौकी के बाद में उसे दो दिन तक चकेरी थाने में बंद रखा गया।
विज्ञापन


दर्द इतना था कि सहन नहीं कर पा रहा था। भाई मिलने पहुंचा, तो मिलने नहीं दिया गया। इसपर डिफेंस कालोनी निवासी एक अधिवक्ता के माध्यम से 15 हजार रुपये लेकर उसे छोड़ा गया। इसमें 50 हजार रुपये की मांग थी। बाद उसके भाई को अधिवक्ता ने बचे 5 सौ रुपये वापस किए।
विज्ञापन


बताया कि वो मीट की दुकान लगाकर परिवार के खर्च में हाथ बंटाटा है, पहले पित्रपक्ष, नवरात्र के बाद अभी अन्य त्योहारों के कारण दुकान नहीं लग पा रही है। दुकान के चलते उसकी चौकी में जान पहचान भी है। बताया कि उसके दोस्त ऋषभ का एक पड़ोसीे (टेलर) से विवाद हुआ था। जिसमें एक पड़ोस में रहने वाले एक सिपाही के बीच में पड़ने पर दोस्त की बहस हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसकी खुन्नस में पुलिस ने टेलर से समझौते के बाद भी दोबारा मामले को आगे बढ़ा दिया। बताया कि उनकी बाइक जो पिता पप्पू के नाम है, चौकी में रखे हैं। उसे लेने जाने में डर लग रहा है, कि कहीं फिर न उसे बंद कर पीटे। पीड़ित छात्र की पिछले हिस्से में चोट की निशान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पीड़ित बुधवार को एसएसपी की चौखट पर पहुंचा था। उसे गुरुवार को प्रार्थना पत्र के साथ बुलाया गया है।

पुलिस बोली आरोप लगा रहे किशोर पर दर्ज है मुकदमा
बतादें कि युवक पर 14 अगस्त को अनिल कुमार यादव ने अर्जुन वर्मा, सौरभ मिश्रा, ऋषभ शुक्ला पर रिपोर्ट कराई थी। चौकी इंचार्ज अहिरवां संजय दुबे के अनुसार अनिल कुमार को पीटकर हाथ तोड़ा गया था। इसके बाद आरोपी मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे। इसपर अर्जुन को 151 में पकड़कर दूसरे दिन शांति भंग भेजा गया था। कहा कि अगर पुलिस ने मारा था तो मेडिकल में क्यों नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed