फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   pan parag owners house theft of crores

‘पान पराग’ मालिक के घर करोड़ों की चोरी, उद्योग जगत में मची खलबली

Tue, 09 May 2017 02:05 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 09 May 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
pan parag owners house theft of crores
उद्योगपति कोठारी की मीडिया से प्राप्त पुरानी फोटो
देश के बड़े कारोबारी और पान पराग मसाला कंपनी के मालिक दीपक कोठारी के घर करोड़ों की चोरी का मामला सामने आया है। इस खबर से पूरे उद्योग जगत में खलबली मच गई है। मामला दीपक कोठारी का होने के कारण पुलिस 24 घंटे तक बड़ी चोरी की ये घटना छुपाती रही। चोरी गए सामान की कीमत 3 करोड़ से भी ज्यादा की बताई जा रही है। 
विज्ञापन


कानपुर के कोहना थाना क्षेत्र के तिलक नगर में है दीपक कोठारी का घर। पुलिस ने चोरी के सम्बंध में तीन लोगों को पूछताछ के लिए उठाया, जिसमे एक महिला भी शामिल है। पान मसाला कारोबारी दीपक कोठारी 17 अप्रैल से 29 अप्रैल तक बिजनेस दौरे पर शहर से बाहर थे। तभी चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। चोरी गए समान की रकम 3 करोड़ से ज्यादा होने की संभावना है। चोरी गए समान में अधिकतर जेवर और नगदी शामिल। इनकम टैक्स विभाग के डर से खुद दीपक कोठारी मामले को छुपाते रहे। सूत्रों की माने तो इनकम टैक्स विभाग में चोरी की गई रकम कोई भी हिसाब किताब नही है। मामले की जांच चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed