फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   murderer of a vicious gangster

शातिर बदमाश की चापड़ से हत्या, बोरे में भरी लाश कूड़ाघर में मिली

Sat, 21 Oct 2017 07:00 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 21 Oct 2017 07:00 PM IST
विज्ञापन
murderer of a vicious gangster
डेमो पिक

कानपुर अनवरगंज के शातिर बदमाश इरशाद उर्फ हड्डी की चापड़ से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव की पहचान छिपाने के लिए चेहरे और सिर को भारी चीज से कुचल दिया। इसके बाद हत्यारों ने शव को बोरे में बंद किया और नाला रोड स्थित कूड़ा घर पर फेंक कर फरार हो गए। परिजनों ने इलाके केचार लोगों पर पुरानी रंजिश में इरशाद की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया है। उन लोगों से पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम में इरशाद केबेरहमी से हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। उसके सिर और चेहरे पर चोटों के 10 घाव मिले हैं। सिर की हड्डी तक कट गई थी। अधिक खून बहने से मौत की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


दलेलपुरवा निवासी इरशाद उर्फ हड्डी (36) के भाई मोहम्मद नसीम की चकरपुर (सचेंडी) में सब्जी की आढ़त है। इरशाद भाई के साथ आढ़त का काम संभालता है। इरशाद के परिवार में पत्नी शाहीन, बहन अन्नू, भाई मोहम्मद नसीम और मुख्तार हैं। नसीम ने बताया कि गुरुवार को दिवाली वाले दिन इरशाद घर से निकला था। रात में इरशाद ने बहन अन्नू को मोबाइल पर फोन कर कहा कि उसकी बाइक बांसमंडी अनवरगंज स्थित बेविस कंपाउंड में खड़ी है। वह बाइक उठाने जा रहा है। थोड़ी देर बाद घर आएगा। नसीम के मुताबिक इरशाद को मना किया गया था कि अभी बाइक लेने बेविस कंपांउड न जाए। शुक्रवार की सुबह बाइक लेने चले जाना। अभी घर आ जाओ। इसके थोड़ी देर बाद एक अनजान शख्स ने फोन कर अन्नू को बताया कि इरशाद की बाइक और मोबाइल फोन बेविस कंपाउंड में है, आकर ले जाओ। बकौल नसीम अनहोनी का शक होने पर परिवार के लोगों ने इरशाद का मोबाइल मिलाया, लेकिन स्वीच ऑफ बताता रहा।

विज्ञापन


वे लोग इरशाद को हर संभावित स्थान पर तलाश कर रहे थे। उसी दौरान सुबह बजरिया थानाध्यक्ष ने मोबाइल पर उन्हें खबर दी कि इरशाद का शव नाला रोड स्थित कूड़ा घर में पड़ा है। जब वह मौके पर गए तो एक बोरे में चमड़े की कटिंग के बीच इरशाद का खून से लथपथ शव रखा था। इरशाद के चेहरे और सिर पर चापड़ और भारी वस्तु से प्रहार के घाव थे। नसीम ने बताया कि दो साल पहले दिवाली की परेवा पर इरशाद का इलाके के अरुण चौड़ा के विवाद हो गया था। तब से अरुण और उसके साथी इरशाद के रंजिश मानते थे। अरुण ने साथी कारा, छोटू और राज कुमार के साथ मिलकर इरशाद की हत्या की है। बजरिया इंस्पेक्टर ने बताया कि नसीम की तहरीर पर अरुण और उसकेतीन साथियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed