फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Murder in farmhouse of baar former General Secretary

बार के पूर्व महामंत्री के फार्म हाउस में मर्डर

Sun, 04 Jan 2015 02:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 04 Jan 2015 02:32 AM IST
विज्ञापन
Murder in  farmhouse  of baar former General Secretary
बिठूर के मोहनपुरवा गांव में शनिवार रात बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री के फार्म हाउस के चौकीदार राजेंद्र सविता की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। एसएसपी, एसपी ग्रामीण, सीओ कल्याणपुर ने छानबीन की।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पुलिस को दामाद, उसके दोस्त पर शक है। इनकी तलाश जारी है। चौबेपुर के हसनपुर गांव निवासी राजेंद्र कुमार सविता (50) का दामाद कमल बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री इंदीवर बाजपेयी का ड्राइवर है।
विज्ञापन


कमल पत्नी सुमन और तीन बच्चों के साथ इंदीवर बाजपेयी के बिठूर के मोहनपुरवा गांव स्थित फार्म हाउस में बने एक कमरे में रहता है। इंदीवर ने कमल की सिफारिश पर राजेंद्र को फार्म हाउस में चौकीदार की नौकरी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेंद्र फार्म हाउस में बेटी और दामाद के साथ रह रहा था। सुमन ने पुलिस को बताया कि रात करीब नौ बजे वह तीनों बच्चों के साथ फार्म हाउस के दूसरे कमरे में टीवी देखने चली गई थी।

कमल अपने दोस्त मोहनपुरवा निवासी नरेश के साथ करीब 10 बजे घर लौटे तो पिता ने दरवाजा खोला। इसी बीच बिजली गुल हो गई। वह पति और नरेश के साथ बिजली का तार ठीक करने चले गए।

करीब 20 मिनट बाद वह लौटी तो कमरे के बाहर राजेंद्र खून से लथपथ पड़े थे। उनका सिर और चेहरा जख्मी था। उसने 100 नंबर डायल कर सूचना दी।

थोड़ी देर बाद ही बिठूर पुलिस मौकेपर आ गई। एसओ के मुताबिक कमल और नरेश फार्म हाउस पर नहीं मिले हैं, जिससे दोनों पर शक गहरा रहा है।

सुमन भी कुछ छिपाने का प्रयास करती रही। किसी भी रंजिश से भी वह इनकार करती रही। वारदात के बाद कमल और नरेश कहां चले, इस पर सुमन चुप हो गई।  वारदात के समय तीनों बच्चें कहां थे।


इस सवाल का भी वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। कमल और नरेश के मिलने पर मामले का खुलासा हो जाएगा। दोनों की तलाश की जा रही है। राजेंद्र के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

इसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed