{"_id":"59035f5c4f1c1be657c0c4d8","slug":"mother-killed-his-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मां के दिये जहर’ से मरने के पहले 12 साल की अंशिका का वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘मां के दिये जहर’ से मरने के पहले 12 साल की अंशिका का वीडियो हुआ वायरल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 29 Apr 2017 12:51 PM IST
विज्ञापन
12 साल की अंशिका का मरने से पहले बयान का वीडियो हुआ वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के घाटमपुर में मां रेखा द्वारा दिये जहर से मरने के पहले 12 साल की बच्ची अंशिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्ची कह रही है कि किस तरह मां ने उसे जहर पिलाया। थोड़ी ही देर बाद लड़की दम तोड़ देती है। ये वीडियो गांव के ही किसी शख्स ने उस समय बनाया था जब अंशिका अपने पिता रमेश की गोद पर जिंदगी की अंतिम सांसें ले रही थी।
घाटमपुर नंदना चौकी के तरगांव में एक झगड़ालू मां ने पति से रोज-रोज के झगड़े की खीज अपनी 12 साल की मासूम बच्ची पर उतारी और उसे जबरन जहर पिलाकर मार डाला। पति के काम पर जाने के बाद मां ने पानी में घोलकर बच्ची को जहर पिला दिया। तड़पती हुई बच्ची भागकर पिता के पास पहुंची और गिर पड़ी। बिलखते हुए सबको बताया कि मम्मी ने जहर पिला दिया। सब लोग उसे अस्पताल ले गए लेकिन बच्ची मर गई। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। पति की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
तरगांव निवासी रमेश प्रसाद गुप्ता गांव-गांव बाजारों में फेरी लगाता है। पत्नी रेखा व तीन बच्चे अंशिका (12), नैंसी (7) और अंकुश उर्फ विशाल (5) के साथ गांव में रहता है। रमेश ने बताया कि शुक्रवार सुबह गांव की साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाने चला गया। सुबह करीब 11 बजे उसकी बड़ी पुत्री अंशिका लड़खड़ाती हुई भागकर उसके पास पहुंची और बताया कि मां ने पानी में घोलकर चूहामार दवा जबरन पिला दी है। रमेश और आसपास के दुकानदार अंशिका को पतारा सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांववालों के मुताबिक रमेश की पत्नी रेखा झगड़ालू है। पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था। जहर देकर मारे जाने की सूचना पर पतारा चौकी पुलिस सीएचसी पहुंची। बाद में आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल संजय कुमार त्यागी ने बताया कि रमेश की तहरीर पर पत्नी रेखा गुप्ता के खिलाफ बेटी को जहर देकर मार डालने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बेटी को जहर क्यों दिया, अभी तक इसकी वजह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पा रही है। पति-पत्नी के बीच झगड़े की बात सामने आई है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।