फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mob killed thief

चकेरी में भीड़ ने चोर को पीट-पीटकर मार डाला

Sat, 13 Jun 2015 03:23 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Sat, 13 Jun 2015 03:23 AM IST
विज्ञापन
mob killed thief
चकेरी के गिरिजा नगर मोहल्ले में गुरुवार देर रात ई-रिक्शा की बैटरी चुरा रहे एक चोर को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। उसके दो साथी मौके से भागने में सफल में रहे। चोर की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने इस मामले में चोरी के प्रयास और गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पीएसी के रिटायर्ड दरोगा समर बहादुर सिंह के दुमंजिले मकान में बबलेश, शाहिद, राकेश परिवार समेत किराए पर रहते हैं। बताया गया कि शाहिद के ई-रिक्शा की स्टेपनी दो दिन पहले चोरी हो गई थी। तब से वह रात में रिक्शे पर ही सोता था। गुरुवार रात भी वह घर के बाहर रिक्शे के पास टिनशेड के नीचे सोया था। रात करीब साढे़ तीन बजे शाहिद की नींद खुली तो वह दीवार की आड़ में लघुशंका के लिए चला गया, इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे। रिक्शे के आसपास सूनसान देखकर एक युवक वहीं रुक गया और ई-रिक्शा की बैट्री खोलने लगा। जबकि दो युवक बगल के मकान की दीवार पर चढ़े और समर बहादुर के मकान में दाखिल हो गए। घर में कूदने की आवाज सुनकर समर बहादुर और किराएदारों के परिवार के लोग जाग गए। इन लोगों के शोर मचाने पर दोनों युवक भाग गए। इधर, शाहिद ने रिक्शे की बैटरी खोल रहे युवक को दबोच लिया, इसी बीच पड़ोसी विनय भी मौके पर पहुंच गए और शाहिद के चंगुल से भागने की कोशिश कर रहे युवक को कसकर पकड़ लिया। इधर मोहल्ले में लगातार चोरी की घटनाओं से परेशान गिरजा नगर और गदियाना क्षेत्र के लोगों को जब चोर के पकड़े जाने की खबर मिली तो सभी मौके पर पहुंचे और उसे पीटना शुरू कर दिया। मुहल्ले के नागेश ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी तो डायल 100 की रेंजर 14 से पुलिसकर्मी पहुंचे और चोरी के आरोपी युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। उसे कांशीराम ट्रामा सेंटर ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मोहल्ले वालों का कहना है कि युवक पिटाई के दौरान कभी खुद को बिठूर तो कभी चकेरी का निवासी बता रहा था। चकेरी इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी ने बताया कि मोहम्मद शाहिद ने घर में घुसकर चोरी के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरी एफआईआर कांस्टेबल उमेश चंद्र की तहरीर पर हुई है। इसमें अज्ञात भीड़ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा लगाई गई है। बकौल इंस्पेक्टर पिटाई से मरे युवक की उम्र करीब 35 वर्ष है। उसके शरीर पर काले रंग की पैंट, हरी-सफेद चेकदार कमीज, दाहिने हाथ में प्लास्टिक का हरे-पीले रंग का कड़ा, दाहिने कान में पीली धातु का तार (बालीनुमा) है। दाहिने हाथ में ऊं गुदा है। मरने वाले की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

--
क्षेत्र में कई घरों में हो चुकी है चोरी
शुक्रवार को मौके पर पहुंचे चकेरी इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी और चौकी प्रभारी महेंद्र कुमार को चकेरी के गिरजा नगर और गदियाना मुहल्ले के लोगों ने आए दिन होने वाली चोरी की वारदात गिनाईं। बताया जाता है कि विनय के लोडर की बैट्री पिछले दिनों चोरों ने पार कर दी थी। समर बहादुर के घर के सामने रहने वाले संजय मिश्र के घर चोरी का प्रयास हुआ था। चोरों ने घर में घुसने के लिए सीढ़ी लगाई थी पर लोगों की सक्रियता से वारदात को अंजाम नहीं दे सके। इलाकाई लोगों ने चोरी की वारदात के पीछे पुलिस की गश्त नहीं होने को होना। बताया। इंस्पेक्टर के यह पूछने पर चोरी होने पर रिपोर्ट क्यों नहीं लिखाई तो लोगों ने बताया कि छोटी-मोटी चोरी की क्या रिपोर्ट लिखाते। इंस्पेक्टर ने क्षेत्र में गश्त और पिकेट बढ़ाए जाने का भरोसा लोगों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed