फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   misdeed with woman in kannauj up

कन्नौज: बरात में आई मामी से भांजे ने किया दुष्कर्म, शोर मचाने पर की मारपीट

Thu, 17 Dec 2020 11:42 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 17 Dec 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
misdeed with woman in kannauj up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले में बरात में आई एक महिला से रिश्ते में लगने वाले उसके भांजे ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर दोस्तों से पिटवाया भी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला 15 दिसंबर की रात एक वैवाहिक समारोह में शहर आई थी।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि रिश्ते में भांजा लगने वाले जीतू वर्मा पुत्र जगत नाथ (निवासी मकरंदनगर) की नीयत खराब हो गई। भांजा उसे वैवाहिक समारोह के पंडाल के पास से उठाकर कर डीआईओएस कार्यालय के पीछे खेतों की ओर ले गया। डीजे बजने की वजह से उसकी आवाज किसी ने नहीं सुनी।
विज्ञापन


वहां मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। बाद में फिर उसके शोर मचाने पर जीतू वर्मा के दोस्त प्रवीन और राम गोपाल आ गए। जीतू के कहने पर दोनों ने मेरी पिटाई कर दी। गुरुवार को पीड़िता ने सदर कोतवाली पहुंच कर जीतू वर्मा, प्रवीन और राम गोपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल विकास राय ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed