{"_id":"5df4a5708ebc3e87e35d420d","slug":"misdeed-with-woman-and-burnt-alive","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद और उन्नाव के बाद अब फतेहपुर में हैवानियत, युवती से दुष्कर्म कर केरोसिन डाल लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हैदराबाद और उन्नाव के बाद अब फतेहपुर में हैवानियत, युवती से दुष्कर्म कर केरोसिन डाल लगाई आग
Sun, 15 Dec 2019 12:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता को गंभीर हालत में ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर के हुसैनगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में युवती को घर में अकेला पाकर युवक ने दुष्कर्म किया। उसके बाद युवती को आग के हवाले कर युवक भाग निकला। युवती को गंभीर हालत में हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उसने अपने दिए बयान में रिश्ते के चाचा पर आरोप लगाया है।
बदहवास पिता ने बताया कि 18 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। पीड़िता ने बताया कि रिश्ते में उसका चाचा उम्र 22 साल, उस पर गंदी नीयत रखता था। शनिवार दोपहर वह घर में घुस आया। विरोध के बावजूद दुष्कर्म किया। बकौल युवती जब उसने यह बात परिवार को बता देने की धमकी दी तो आरोपी चाचा ने केरोसिन डालकर उसे आग के हवाले कर दिया।

इधर, आग से जलती किशोरी चीख-पुकार मचाते हुए बाहर की ओर भागी। गांव के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। तुरंत एंबुलेंस से उसे सदर अस्पताल भेजा। वहीं सूचना पाकर सीओ सिटी कपिल देव मिश्रा, महिला थानाध्यक्ष और हुसैनगंज थाने की फोर्स पहुंच गई।
महिला थानाध्यक्ष ने युवती के बयान रिकॉर्ड किए। हालत गंभीर होती देख युवती को दोपहर लगभग 1:30 बजे हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस की एक टीम आरोपी की तलाश में लगा दी गई है।
महिला थानाध्यक्ष ने युवती के बयान रिकॉर्ड किए। हालत गंभीर होती देख युवती को दोपहर लगभग 1:30 बजे हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस की एक टीम आरोपी की तलाश में लगा दी गई है।