फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   misdeed with Teenager in hamirpur

हमीरपुर: किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 19 Nov 2019 08:17 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 19 Nov 2019 08:17 PM IST
विज्ञापन
misdeed with Teenager in hamirpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले के जरिया थानाक्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी को दो दिन बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। उसके परिजन उसकी खोजबीन में जुटे रहे। हालांकि पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला बता रही है। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म, पास्को एक्ट व अनुसूचित जाति के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 नवंबर को वह पत्नी व बच्चों के साथ ईट भट्ठे पर मजदूरी करने जाने की तैयारी में था। तभी उसकी 16 वर्षीय पुत्री पैर में चोट लगे होने पर दवा लेने की बात कहकर पड़ोस में गई थी और वहां से अचानक गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

दो दिन बाद उसकी पत्नी व छोटी बेटियों ने आरोपी की छत पर पुत्री के कपड़े पड़े देखे। तो वह लोगों के साथ आरोपी के घर गया। वहां बाहर से ताला बंद था। लोगों की आहट सुनकर आरोपी के मकान में बंधक बनी उसकी बेटी चीखने चिल्लाने लगी। लोगों ने घर का ताला तोड़कर उसे बाहर निकाला।

तब उसने आप बीती बताई। किशोरी के पिता का यह भी आरोप है कि तमंचे की बल पर आरोपी उसे बंधक बनाए रहा है तथा उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है। थानाध्यक्ष रामजीत सिंह गौड़ ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed