{"_id":"5f73758c8ebc3e276d6ba28e","slug":"misdeed-with-teenager-exposed-while-pregnant","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
उन्नाव: युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला मामला
Tue, 29 Sep 2020 11:33 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले के सफीपुर में एक गांव निवासी युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
पीड़ित किशोरी की मां ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल ने मामले की जांच शुरू की है। दुष्कर्म पीड़ित किशोरी की मां ने एसपी आनंद कुलकर्णी को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव का युवक उसकी 16 वर्षीय बेटी से कई माह से छेड़छाड़ कर रहा था।
किशोरी के बताने पर उसके माता-पिता से शिकायत की थी। इसी बीच उसने मौका पाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। किसी को कुछ भी बताने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण किशोरी ने परिजनों को कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
गर्भ ठहरने पर उसके साथ हुई घटना की जानकारी हुई। एसपी ने कोतवाल को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कोतवाल हरिकेश राय ने बताया कि अभी तक महिला का शिकायती पत्र नहीं मिला है। फिर भी जांच शुरू की गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।