फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed with girl in kanpur up, crime news

कानपुर: धर्म छिपाकर प्रेमजाल में फंसाया, सामूहिक दुष्कर्म, चार माह से घर में बनाया था बंधक, दी यातनाएं

Thu, 05 Aug 2021 07:34 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 05 Aug 2021 07:34 PM IST
सार

आरोप है कि कुछ दिन बीतने के बाद पता चला कि अमन का पूरा नाम अनस अंसारी है। युवती ने घर से निकलने की कोशिश की तो परिवार ने बंधक बना लिया।
 

विज्ञापन
misdeed with girl in kanpur up, crime news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नौबस्ता निवासी युवती ने एक गैर समुदाय परिवार पर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि युवक ने पहले धर्म छिपाकर अपने प्रेमजाल में फंसाया फिर घर में बंधक बना लिया।
विज्ञापन


पिता और भाई संग मिलकर चार माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। विरोध पर यातनाएं भी दीं। युवती ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले उसकी मुलाकात क्षेत्र की एक कपड़े की दुकान पर काम करने वाले अमन से हुई थी।
विज्ञापन


अमन ने शादी के बहाने उसे अपने घर रख लिया। जहां उसके परिजनों ने अमन के बालिग न होने का हवाला देते हुए तीन साल बाद शादी करने की बात कही। आरोप है कि कुछ दिन बीतने के बाद पता चला कि अमन का पूरा नाम अनस अंसारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

युवती ने घर से निकलने की कोशिश की तो परिवार ने बंधक बना लिया। आरोप है कि  चार माह तक अनस उसका बड़ा भाई और पिता दुष्कर्म करते रहे। संबंध न बनाने पर युवक के पिता और भाई यातनाएं देते थे।

गरम चिमटे से उसके हाथ भी जला दिए। जिसमें युवक की मां भी साथ देती थी। पीड़िता मंगलवार को किसी तरह घर से भागकर नौबस्ता थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया।

थानाप्रभारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अनस, उसके माता-पिता व भाई के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट, धमकी व गैंगरेप की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। चार माह पहले परिजनों की गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद युवती को पुलिस थाने लाई थी जहां डर के कारण युवती ने बयान नहीं दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed