फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed with girl in chitrakoot uttar pradesh

युवती ने सामूहिक दुष्कर्म और जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाने का लगाया आरोप, छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 19 Oct 2019 12:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 19 Oct 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
misdeed with girl in chitrakoot uttar pradesh
सांकेतिक तस्वीर
चित्रकूट में सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती को शहर के एक इंटर कालेज के पास से कुछ लोग बहला फुसलाकर ले गए। इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म व अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए।
विज्ञापन


गांव लौटी युवती ने परिजनों को पूरी जानकारी दी। कोतवाली में छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता को जिला अस्पताल भेजा गया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि एक पखवाड़ा पूर्व वह इंटर कालेज के पास से घर की ओर जा रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान रास्ते में कुछ युवक उसे अपने गांव का बताकर वाहन में बैठाकर ले गए। इसके बाद अज्ञात स्थान पर ले गए। दो दिन तक उसके साथ कई युवकों ने दुष्कर्म किया। इस दौरान कुल छह लोग मौजूद थे। आरोप लगाया कि आरोपियों ने विरोध करने पर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए और लगातार धमकी देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह उनके चंगुल से बचकर गांव पहुंची तो परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। इस मामले में शहर कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पिपहरी के पवन, खुरहंड के अजय, भवन, नत्थू व दो अज्ञात के खिलाफ 376 डी, 377 व 366 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed