{"_id":"5dbef15f8ebc3e01557e8e11","slug":"miscreants-shot-the-villager-in-farrukhabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: बकरा चोरी करने से रोका तो बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फर्रुखाबाद: बकरा चोरी करने से रोका तो बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर
Sun, 03 Nov 2019 08:59 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 03 Nov 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद में शनिवार आधीरात बोलेरो सवार बदमाशों ने घर के बाहर छप्पर में बंधे दो बकरा और एक बकरी चोरी करने का प्रयास किया। जागने पर बदमाशों को पकड़ने दौड़े ग्रामीण को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली ग्रामीण का हाथ चीरती हुई एक बकरी के बच्चे के जा लगी। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नगला उमराव निवासी अवधेश कुमार (45) शनिवार की रात घर के बाहर छप्पर पर लेटे थे। रात करीब ढाई बजे एक बोलेरो आकर रुकी। उसमें सवार दो बदमाश उतरे और छप्पर में बंधे दो बकरे, एक बकरी को खोलकर बोलेरो में डालने लगे। इसी दौरान अवधेश कुमार जाग गए।

उन्होंने शोर मचाते हुए बदमाशों को बकरा ले जाने का विरोध किया, तो कार के पास खड़े एक बदमाश ने गोली चला दी। गोली अवधेश का हाथ चीरती हुई पास में ही बंधे बकरी के बच्चे के जा लगी। गोली और चीख-पुकार की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग जागे, तो बदमाश बोलेरो लेकर फरार हो गए।
परिजन और मोहल्ले के लोग मौके पर आए, तो अवधेश लहूलुहान जमीन पर तड़प रहे थे। सूचना मिलते ही यूपी 100 पहुंची। पुलिस ने नवाबगंज अस्पताल में मरहम पट्टी करवाई। इसके बाद उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने घायल बकरी के बच्चे का भी इलाज कराया है। दोपहर में लोहिया अस्पताल में पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। अवधेश के पुत्र पंकज ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है।