{"_id":"60e1f7fb8ebc3e965e656ecd","slug":"married-woman-beaten-for-dowry-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: दहेज में 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटा, पैर जलाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कानपुर: दहेज में 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटा, पैर जलाए
Sun, 04 Jul 2021 11:35 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:35 PM IST
सार
महिला का आरोप है कि निकाह के कुछ दिन बाद से ही पति और ससुराली 10 लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे। तैयबा ने विरोध किया तो पति और ससुरालियों ने उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में दहेज में 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटा और उसके पैर जला दिए। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने जाजमऊ चौकी में मामले की शिकायत की है। जाजमऊ ताड़बगिया निवासी तैयबा फातिमा के अनुसार उन्होंने 2019 में इलाके के युवक से निकाह किया था।
आरोप है कि निकाह के कुछ दिन बाद से ही पति और ससुराली 10 लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे। तैयबा ने विरोध किया, तो पति और ससुरालियों ने उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया। दिसंबर 2020 में बेटी होने के बाद ससुराली उसे और ज्यादा प्रताड़ित करने लगे।
दहेज के लिए उसके पैर तक जला दिए। इसके बाद दो जुलाई को आरोपियों ने उसे पीटकर बच्ची समेत घर से निकाल दिया। जाजमऊ चौकी प्रभारी मनोज पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।