फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lover murdered the woman and buried her dead body

उन्नाव: प्रेमी ने युवती की हत्या कर दफना दिया था शव, आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने निकलवाया

Thu, 22 Oct 2020 11:40 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 22 Oct 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Lover murdered the woman and buried her dead body
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले में 21 माह से लापता जिस युवती की तलाश में पुलिस ने चंडीगढ़ तक के चक्कर लगाए उसकी हत्या उसी दिन कर दी गई थी जिस दिन वह घर से लापता हुई थी। हत्या करने वाला कोई और नहीं उसका ही प्रेमी था।
विज्ञापन


पूछताछ में प्रेमी ने बताया कि बिना शादी किए युवती उससे अलग घर लेकर साथ रहने का दबाव बना रही थी। ऐसा न करने पर गलत तरीके से फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


जिस पर उसने उसी रात उसकी हत्या कर शव को घर से एक किमी दूर जमीन में दबा दिया। हत्यारोपी की निशानदेही पर गुरुवार को पुलिस ने मिट्टी में दबे युवती के कंकाल को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजगैन कस्बा के मोहल्ला झकरी निवासी 25 वर्षीय शालू पुत्री रमेश 2 अप्रैल 2019 को लापता हो गई थी। मां रानी देवी ने 14 अप्रैल 2019 को अजगैन कोतवाली में माखी थाना क्षेत्र के पंडितखेड़ा गांव निवासी सूरज पुत्र पुत्तनलाल के खिलाफ बेटी को अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

घटना के बाद शालू की तलाश में पुलिस ने सूरज की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस उसे ढूंढते हुए चंडीगढ़ तक पहुंची पर वह हाथ नहीं लगा। इसी बीच सूरज ने उच्चन्यायालय लखनऊ से स्टे ले लिया।

इससे पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई। 21 माह बाद स्टे अवधि समाप्त होने पर नवाबगंज चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव व स्वॉट टीम के उपनिरीक्षक गौरव कुमार ने आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पहले तो उसने गुमराह करने की कोशिश की लेकिन जब पुलिस ने घटना के दिन उसके मोबाइल की लोकेशन व युवती से हुई बातचीत की कॉल डिटेल का हवाला दिया तो उसने सच उगल दिया।

सूरज ने बताया कि कई साल से उसका युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजन शादी के लिए भी राजी हो गए थे। 2 अप्रैल 2019 को युवती उसके घर पहुंच गई और शहर में अलग मकान लेकर माता-पिता से दूर एक साथ रहने की जिद की।

आरोपी के अनुसार, जब उसने शादी के बाद साथ रहने की बात कही तो युवती ने उसे मुकदमा दर्ज करा जेल भिजवाने की धमकी देने लगी। इसी विवाद में उसकी गला दबाकर हत्या के बाद शव घर से एक किमी दूर गांव की नहर के पास अनिल मिश्रा के खेत में चार फिट का गड्ढा खोदकर दबा दिया।

आरोपी के बयान और निशानदेही पर गुरुवार को माखी एसओ संतोष सिंह, स्वॉट टीम के गौरव, नवाबगंज चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव ने सदर के नायब तहसीलदार रजनीश की मौजूदगी में युवती के कंकाल को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ माखी पवन कुमार ने बताया कि सूरज के साथ दो अन्य लोगों के नाम प्रकाश में आए है। उनकी तलाश की जा रही है।

पिता ने कपड़े व लॉकेट से की बेटी पहचान 
जमीन से कंकाल निकाले जाने के बाद पुलिस ने युवती के पिता को पहचान के लिए बुलाया। पिता ने कंकाल से लिपटा काला दुपट्टा, बैगनी रंग का कुर्ता, भूरे रंग की लैगी के अलावा मोती की माला में ओम का सोने का लॉकेट देख कंकाल की पहचान बेटी के रूप में की।

कंकाल के पास से पुलिस ने नवाबगंज सदर के एक गारमेंटस व्यापारी के दुकान की नाम की खाली पॉलिथीन भी बरामद की। बरामद सामग्री को पुलिस ने कब्जे में लिया है। 

बेटी की हत्या का पता चला तो बिलख उठा परिवार
बेटी की हत्या व उसका कंकाल बाहर निकाले जाने के बाद युवती के माता-पिता के अलावा अन्य परिजन बिलख उठे। पिता ने पुलिस को बताया कि जब भी वह आरोपी रमेश से बेटी के बारे पूछता वह कोर्ट मैरिज कर उसके साथ चंडीगढ़ में रहने की बात कह फोन काट देता। पिता ने बताया कि वह अब तक यही सोच रहा था कि उसकी बेटी रमेश के साथ सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed