{"_id":"5d988fe58ebc3e014c4b6636","slug":"loot-with-army-man-in-hamirpur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार बदमाशों ने फौजी से मारपीट कर लूटे जेवरात, पुलिस को देख फायरिंग करते हुए भाग निकले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कार सवार बदमाशों ने फौजी से मारपीट कर लूटे जेवरात, पुलिस को देख फायरिंग करते हुए भाग निकले
Sat, 05 Oct 2019 06:17 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 05 Oct 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
मारपीट से घायल महिला अस्पताल में भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर के राठ में पत्नी के साथ गांव जा रहे फौजी को घेर कर कार सवार बदमाशों ने मारपीट की। उसकी पत्नी के एक लाख रुपये कीमत के जेवरात लूट लिए। गोहांड एसआई को मौके पर आता देख बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए।
मझगवां थाने के महजौली गांव निवासी अरविंद राजपूत ने बताया कि वह फौज में तैनात है। कुछ दिन पहले अवकाश पर अपने घर आया था। शुक्रवार सुबह डकोर थाने के मकरेछा गांव में आयोजित जन्म दिन की पार्टी में शामिल होने अपनी पत्नी सहित गया था।
जहां से रात करीब 8 बजे वापस गांव के लिए लौट रहा था। नहर किनारे गांव से कुछ दूर वैगनार कार सवार करीब आधा दर्जन बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया। बदमाश उसकी पत्नी के जेवरात छीनने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
विरोध करने पर फौजी के साथ मारपीट भी की। आरोप है कि बदमाशों ने दो मंगलसूत्र, जंजीर, झुमकी सहित लाखों के जेवरात लूट लिए। सूचना पाकर गश्त पर निकले गोहांड चौकी इंचार्ज अमरसिंह मौके पर पहुंच गए।
जिन्हें देख बदमाश फायरिंग करते हुए अपनी कार मौके पर छोड़ कर भाग निकले। चौकी इंचार्ज ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है। सीओ शुभसूचित ने कहा कि मारपीट की घटना हुई है। जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।