फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   loot in rashulabad

घरवालों को बंधक बना लूटपाट, नगदी जेवर लूट ले गए

Mon, 19 Oct 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Mon, 19 Oct 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
loot in rashulabad
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के मकरंदपुर कहिंजरी गांव में शनिवार देररात असलहों से लैस चार बदमाशों ने एक घर में धावा बोला। बदमाशों ने परिवार को रस्सी से बांधकर कमरे में बंद कर दिया। घर से एक लाख रुपये नगदी और तीन लाख रुपये के जेवर लूट ले गए। पुलिस ने रात में ही जांच पड़ताल की, लेकिन बदमाशों का सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि चार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दबिश देकर लुटेरों का पता लगाया जा रहा है। मकरंदपुर कहिंजरी गांव के विष्णु कुमार शुक्ला ने पुलिस को बताया कि शनिवार देररात मकान के पिछले हिस्से से चार बदमाश छत के रास्ते घर में घुस आए।
विज्ञापन


कमरे में सो रही पत्नी गीता और पुत्र पुष्पेंद्र (21) समेत तीनों के हाथ रस्सी से बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया। बताया कि दूसरे कमरे में बड़ा पुत्र सनद और बहू ललिता सो रहे थे। सनद के तमंचा अड़ाकर चाबियां छीन ली। इसके बाद बदमाशों ने अलमारी में रखे 11 सोने की अंगूठी, एक हार, दो चैन, एक जोड़ी झाले तथा पर्स से दो हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि पुत्री क्षमता की वरीक्षा के लिए रखे एक लाख दस हजार रुपये लूट कर ले गए। वरीक्षा रविवार को कानपुर बर्रा में जाना था। बदमाश मकान के आगे वाले कमरे में सो रहे दामाद आशीष मिश्रा की अंगूठी छीनने के बाद उन्हें भी बंद कर दिया।

बड़ी पुत्री ममता से भी सोने की चेन लूट ली। ममता ने दरवाजा बंद करने का प्रयास किया तो बदमाशों की छीना झपटी में कुंडी टूट गई। बदमाश जीने के रास्ते भाग गए। गृहस्वामी विष्णु कुमार ने बताया कि शोर मचाने पर ग्रामीणों ने हवाई फायर किया, लेकिन बदमाश भाग निकले।


घटना की सूचना पुलिस को दी। रात साढ़े तीन बजे रसूलाबाद थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव व एसआई प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे। लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed