{"_id":"5dcfb4ca8ebc3e54b639b1d6","slug":"labour-murdered-in-unnao-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: मिल कर्मी की डंडों से पीटकर निर्मम हत्या, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
उन्नाव: मिल कर्मी की डंडों से पीटकर निर्मम हत्या, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Sat, 16 Nov 2019 02:14 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 16 Nov 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व गुमसुम कड़े बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव में भैयाखेड़ा के मजरा बदौंह गांव निवासी मिल मजदूर राजन की शुक्रवार देर रात पड़ोसी युवक ने परिजनों के साथ मिलकर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तीन को हिरासत में लिया है।
बिहार थाना क्षेत्र के बदौंह निवासी गांव निवासी राजन (35) पुत्र सुंदर गुजरात अहमदाबाद के भावनगर स्थित रोलिंग मिल में काम करता था। उसके दो छोटे भाई पप्पू व मिथुन भी इसी कंपनी में काम करते थे। वर्ष 2011 में राजन का छोटा भाई पप्पू गांव आया और पड़ोस की युवती को उसके परिजनों की मर्जी के बिना साथ लेकर गुजरात चला गया।

आठ साल दोनों साथ रहे। उसके दो बच्चे भी हुए। 7 जनवरी को पप्पू का गुजरात में ही फंदे पर शव लटका मिला। उसकी मौत के बाद कथित पत्नी बनकर रह रही पड़ोसी महिला बच्चों संग अपने घर बदौंह आकर रहने लगी। इस दौरान पप्पू के छोटे भाई मिथुन की महिला से नजदीकियां हो गईं।
मिथुन के साथ रायबरेली के डोढ़ेपुर गांव निवासी सूरज भी इसी महिला के संपर्क में आ गया। मिथुन जालंधर के गुरुविहार में कपड़े की फैक्ट्री में नौकरी करता था। शुक्रवार रात को ही वह गांव लौटा था। घर पहुंचने के बाद मिथुन सीधे पड़ोस में रहने वाली कथित भाभी के घर पहुंचा, जहां उसने सूरज को देख आपा खो दिया।

दोनों में विवाद शुरू हुआ तो शोर शराबा सुन तीन दिन पहले गुजरात से आया मिथुन का बड़ा भाई राजन बीच-बचाव को पहुंच गया। पहले से चली आ रही खुन्नस में महिला के परिजनों ने सूरज का पक्षपात कर मिथुन और राजन को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
मिथुन तो भाग निकला पर हमलावरों ने राजन को वहीं पीट-पीटकर मार डाला। ग्रामीणों की सूचना पर जब तक पुलिस पहुंचती आरोपी भाग निकले। मिथुन की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी महिला, उसके नजदीकी व पिता समेत परिवार के पांच लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर महिला उसके पिता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसओ अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि भागे आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।