{"_id":"6ae411310589ba71b9000041","slug":"kanpur-tractor-trolley-loses-control-hits-pole-and-falls-off-bridge-mother-in-law-and-daughter-in-law-died-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर हादसा: अनियंत्रित होकर पाेल से टकराई ट्रैक्टर-ट्राली, फिर पुल से नीचे जा गिरी, सास-बहु की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कानपुर हादसा: अनियंत्रित होकर पाेल से टकराई ट्रैक्टर-ट्राली, फिर पुल से नीचे जा गिरी, सास-बहु की मौत, तीन घायल
Fri, 30 Oct 2026 09:08 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 30 Oct 2026 09:08 AM IST
सार
Kanpur News: दादानगर पुल पर गुरुवार देर रात ईंटों से भरी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पोल से टकराने के बाद पुल के नीचे बनी कच्ची बस्ती में जा गिरी। इस हादसे में मलबे में दबकर सास और उनकी बहू की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए।
विज्ञापन
क्रेन से पलटी ट्रैक्टर ट्राली हटवाती टीम
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में गुरुवार देर रात फजलगंज थाना क्षेत्र स्थित दादानगर पुल पर विजय नगर की ओर आ रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली पोल से टकराकर अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते ट्राली ट्रैक्टर समेत पुल के नीचे बने कच्चे घर पर जा गिरी। इससे बस्ती में चीख पुकार मच गई। हादसे में दियावती (70) और उनकी बहु अंजना की मलबे में दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, परिवार के तीन लोग मिष्ठी और उसके पिता बउवा घायल हो गए। इसके अलावा बउवा का बेटा कृष्णा बाल-बाल बच गया। इलाके के लोगों ने ट्रैक्टर सवार एक युवक को पकड़कर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और क्रेन बुलाकर ट्रैक्टर ट्राली को हटाने का प्रयास शुरू किया। इलाकाई लोगों का कहना है कि ट्रैक्टर पर तीन लोग सवार थे। तीनों नशे में थे, जिनमें दो भाग निकले।
विज्ञापन