Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Selling tobacco near schools and colleges will not be tolerated and strict action will be taken

कानपुर: स्कूल-कॉलेजों के पास तंबाकू बेचा तो खैर नहीं, डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश, होगी सख्त कार्रवाई

Thu, 05 Nov 2026 02:05 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 05 Nov 2026 02:05 PM IST
सार

Kanpur News: जिले में शिक्षण संस्थानों  के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त रुख अपनाने जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने और नाबालिगों को तंबाकू बेचने वालों के खिलाफ भी कोटपा अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Kanpur Selling tobacco near schools and colleges will not be tolerated and strict action will be taken
स्कूल-कॉलेजों के 100 गज में नहीं बिकेगा तंबाकू उत्पाद - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान और नाबालिगों को तंबाकू बेचने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। बुधवार को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में तंबाकू मुक्त युवा 4.0 अभियान की समीक्षा की।

विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को कोटपा अधिनियम का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। डीएम ने स्कूल-कॉलेजों में तंबाकू निषेध के संकेतक लगाने और विद्यार्थियों को जागरूक करने पर जोर दिया। शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग को संयुक्त निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को तंबाकू मुक्त समाज बनाने की शपथ भी दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed