{"_id":"587523524f1c1b1529ba9c59","slug":"kanpur-has-grabbed-12-crore-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में पकड़ा गया 12 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कानपुर में पकड़ा गया 12 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 10 Jan 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
कानपुर में 12 करोड़ नकद पकड़ा गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में वाहन चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से 10 करोड़ और अन्य गाड़ियों से सवा दो करोड़ कैश रकम पकड़ी गई। मंगलवार को केवल कानपुर शहर में ही 12 करोड़ से ज्यादा की रकम पुलिस ने जब्त की है। यूपी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को शहर में दिनभर वाहन चेकिंग चली। इस दौरान प्राइवेट वाहनों से करोड़ों रुपया पकड़ा गया। मौके पर कागजात न दिखा पाने पर पुलिस ने रुपया कब्जे में लेकर आयकर और प्रशासनिक अफसरों को सूचना दे दी है। सबसे बड़ी रकम इलाहाबाद बैंक और इलाहाबाद ग्रामीण बैंक की है। आयकर विभाग के अफसर जांच में जुटे हैं। पकड़ा गया रुपया बैंकों और व्यापारियों का बताया गया है।
फीलखाना इंस्पेक्टर फोर्स के साथ फूलबाग चौराहे पर शाम को वाहन चेकिंग इस दौरान लालरंग की जाइलो गाड़ी से पांच करोड़ रुपया पकड़ा। पूछताछ में चालक शफीक ने बताया कि वह शहर में स्थित इलाहाबाद बैंक की चेस्ट से रुपया लेकर हमीरपुर स्थित बैंक की मेन ब्रांच जा रहा था। गाड़ी में मौजूद भगत सिंह ने खुद को बैंक का असिस्टेंट मैनेजर बताते हुए इस बात को तस्दीक किया, लेकिन कागजात नहीं दिखा सके।
वहीं, नरौना चौराहे पर भी चेकिंग के दौरान सफेद रंग की बुलेरो में भी पांच करोड़ रुपया मिला। चालक नवल ने बताया कि वह शहर में स्थित इलाहाबाद ग्रामीण बैंक की चेस्ट से कैश लेकर बैंक की हमीरपुर मेन ब्रांच जा रहा था। गाड़ी में बैंक के ऑफीसर अरुण कुमार मिश्रा मौजूद थे लेकिन वह भी रुपयों से जुड़े कागजात नहीं दिखा सके। पुलिस ने दोनों गाड़ियों और कैश को कब्जे में ले लिया। इसकी सूचना पाकर कोतवाली सीओ, आर्य नगर विधान सभा क्षेत्र की फ्लाइंग स्क्वायड टीम और आयकर अफसरों ने थाने पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हरबंश मोहाल पुलिस ने घंटाघर चौराहे से बिना स्टीकर लगी बैंक की कैश वैन से 1.70 करोड़ रुपये मिले हैं। वैन में मौजूद एसएसएमएस कंपनी के चालक कमक शुक्ला ने बताया कि रुपया एसबीआई की चेस्ट लेकर बैंक के एटीएम डालने जा रहे थे।
उधर, चकेरी के जाजमऊ में एक गाड़ी से 84 हजार और अहिरवां क्षेत्र में दो गाड़ियों से 63 और 65 हजार रुपया पकड़ा है। पकड़ा गया रुपया अलग-अलग बैंकों बताया गया है। पुलिस ने बैंकों के अफसरों को कागजात लेकर थाने बुलाया है। जूही डिपो के पास भी वाहन चेकिंग में एक गाड़ी से नौ लाख एक हजार रुपया मिला है। गाड़ी में मौजूद मनीष जायसवाल ने पुलिस को बताया कि रुपया शराब सिंडीकेट का है, जो वह दुकानों से कलेक्शन करने के बाद ऑफिस लेकर जा रहा था। मनीष के कागजात न दिखा पाने पर पुलिस ने गाड़ी और रुपया थाने में जमाकर आयकर और प्रशासनिक अफसरों को इसकी जानकारी दे दी है।
एसएसपी ने खुद पकड़ी गाड़ियां
एसएसपी आकाश कुलहरि दोपहर में खुद भी वाहन चेकिंग के लिए सड़क पर निकले। उन्होंने वीआईपी रोड पर दो वाहनों को चेक किया। एक वैन में एलआईसी और दूसरी में बैंक का रुपया था। चालक के कागजात दिखाने पर एसएसपी ने दोनों वाहनों को छोड़ दिया। एसएसपी का कहना है कि चेकिंग में जो भी कैश पकड़ा गया है। संबंधित विभाग या कारोबारी ने रुपयों के लेनदेन के कागजात दिखाने से बाद उसे छोड़ा जाएगा।