फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Drunk policemen beat up mother and daughter

कानपुर: शराब के नशे में धुत दरोगा ने मां-बेटी से अभद्रता कर पीटा, वीडियो वायरल

Sun, 12 Sep 2021 12:43 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 12 Sep 2021 12:43 AM IST
सार

एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि दरोगा पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वर्तमान में वह कानपुर देहात में ट्रैफिक पुलिस में तैनात है।

विज्ञापन
Kanpur: Drunk policemen beat up mother and daughter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में रतनपुर गोविंद चौराहे के पास शुक्रवार रात नशे में धुत दरोगा ने युवती और उसकी मां पर अश्लील टिप्पणी की। विरोध पर दोनों को पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरोगा श्यामवीर सिंह को हिरासत में लिया। मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी दरोगा पर मुकदमा दर्ज किया है। कानपुर देहात के एसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है। रतनपुर निवासी मां-बेटी शुक्रवार रात करीब नौ बजे सब्जी लेने के लिए घर से निकली थीं। उनका आरोप है कि गोविंद चौराहे के पास ट्रैफिक पुलिस की वर्दी में दरोगा श्यामवीर सिंह अपने साथियों संग बैठा था।
विज्ञापन


वह उनको देखकर कमेंट करने लगा। दरोगा नशे में धुत था। जब दोनों ने विरोध किया तो दरोगा उनको मारने-पीटने लगा। राहगीरों ने यह देखकर बीचबचाव किया। किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिसमें दरोगा मारपीट करते दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि दरोगा पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वर्तमान में वह कानपुर देहात में ट्रैफिक पुलिस में तैनात है। इस संबंध में कानपुर देहात पुलिस को रिपोर्ट भेज दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है। एसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed