फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat crime: Cousin murder after failing in misdeed

हैवानियत: दुष्कर्म में असफल होने पर चचेरी बहन को दी दर्दनाक मौत, शव को घसीटकर ले गया और बाउंड्रीवॉल के दूसरी तरफ फेंका

Sat, 04 Sep 2021 11:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 04 Sep 2021 11:46 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उसने चचेरी बहन की हत्या करने की बात स्वीकार की। उसने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म के प्रयास के दौरान चचेरी बहन ने विरोध किया तो उसने ईंट मारकर व गला घोटकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
kanpur dehat crime: Cousin murder after failing in misdeed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर देहात में दुष्कर्म में असफल रहने पर चचेरे भाई ने मायके शिवली आई युवती की ईंट से हमलाकर व गला घोटकर हत्या की थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने यह बात स्वीकार की है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली।
विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमे में दुष्कर्म व साक्ष्य छिपाने की धारा बढ़ाकर आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कन्नौज निवासी युवती (21) रक्षा बंधन पर शिवली के जवाहर नगर स्थित मायके आई थी। शुक्रवार सुबह उसका शव घर से सौ कदम दूर मकान की बाउंड्रीवाल के दूसरी तरफ पड़ा मिला था।
विज्ञापन


मृतका के भाई ने चचेरे भाई मंगल पर हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी केशव कुमार चौधरी ने मौके पर जाकर पड़ताल की थी। उन्होंने पुलिस को गहराई से जांच कर वारदात का खुलासा करने का निर्देश दिया था। डॉग स्क्वॉड भी मौके पर पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उसने चचेरी बहन की हत्या करने की बात स्वीकार की। उसने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म के प्रयास के दौरान चचेरी बहन ने विरोध किया तो उसने ईंट मारकर व गला घोटकर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद वह शव को घसीटकर ले गया और पड़ोसी के घर की बाउंड्रीवॉल के दूसरी तरफ फेंक दिया। थाना प्रभारी/विवेचक आमोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी मंगल ने पूछताछ में वारदात करने की बात स्वीकार की है। इस पर मुकदमे में दुष्कर्म व साक्ष्य छिपाने की धारा बढ़ाई गई है। हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed