फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   inside story of prashant kidnapping case

‘किडनैपिंग गेम’ की ये इनसाइड स्टोरी सबको कर रही हैरान

Sat, 18 Mar 2017 10:08 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 18 Mar 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
inside story of prashant kidnapping case
प्रशांत किडनैपिंग केस
बड़ी साजिश के तहत रचे गए अपहरण के खेल की ये इनसाइड स्टोरी सबको हैरान कर रही है। शातिर किडनैपरों ने 15 दिन पहले ही 13 वर्षीय प्रशांत को अपहरण करने की योजना बनाई ली थी। फिर उसके स्कूल के आसपास मौके की तलाश में चक्कर लगाते रहे। प्रशांत को अकेला पाते ही उसे उठा लिया और शहर से दूर एक कमरे में हाथ-पैर बांधकर डाल दिया। आगे की कहानी और भी चौंकाने वाली है। 15 दिन पहले वाहन चोरी के मामले में जेल से छूटकर आया कुख्यात बदमाश सुखवीर इस किडनैपिंग केस का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। किडनैपिंग की ये सनसनीखेज वारदात यूपी के इटावा शहर में हुई है।  
विज्ञापन


 

11 लाख की फिरौती न देने पर मारने की धमकी

inside story of prashant kidnapping case
किडनैपिंग केस
इटावा सैफई थाना क्षेत्र के गांव बरौली कलां में अपने मामा सुभाष के यहां रह रहे प्रशांत शाक्य (13) पुत्र स्व. मानसिंह का बदमाशों ने 8 मार्च को स्कूल से लौटते समय अपहरण कर लिया था। उन्होंने फोन कर किशोर के मामा से 11 लाख की फिरौती मांगी थी। उसे मारने की धमकी भी दी थी। इस घटना की रिपोर्ट अपहृत के भाई हिमांशु ने दर्ज कराई थी। शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसएसपी शिवहरि मीणा ने बताया कि प्रशांत को मुक्त कराने के लिए क्राइम ब्रांच और सैफई थाना पुलिस को लगाया गया। सर्विलांस व मुखबिरों के जरिये बदमाशों की सुरागकसी की गई। इसके अलावा स्वाट टीम को भी लगाया गया। गुरुवार शाम को मुखबिरों और सर्विलांस के जरिये मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कर्री रोड मुड़ियन बंबा की पटरी के किनारे छिपे बदमाशों की घेराबंदी की। बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी बल प्रयोग कर पांचों बदमाशों को दबोच लिया। उनके कब्जे से प्रशांत को मुक्त करा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हथियारों के साथ पकड़े गए बदमाश

inside story of prashant kidnapping case
किडनैपिंग केस की इनसाइड स्टोरी
पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम सत्यवीर यादव उर्फ मटरू पुत्र फेरू सिंह निवासी नगला तेज, अवनीश कुमार प्रजापति उर्फ सिपाही पुत्र सरमन सिंह निवासी कुइया, सुखवीर राजपूत पुत्र बाबूराम निवासी नगला बाबा थाना वैदपुरा, श्यामसुंदर राजपूत उर्फ छोटे पुत्र रामौतार निवासी कुइया थाना सैफई, दिलीप उर्फ कल्लू राजपूत पुत्र महेंद्र सिंह निवासी नगला छत्ते थाना वैदपुरा बताए। बदमाशों के पास से तीन तमंचे 315 बोर, छह खोखा, दो कारतूस, दो चाकू, घटना में प्रयुक्त बाइक समेत पांच चोरी की बाइकें  बरामद हुईं हैं। पुलिस ने बदमाशों को जेल भेज दिया। किशोर को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस टीम को दिया पांच हजार का इनाम

inside story of prashant kidnapping case
किडनैपिंग केस की इनसाइड स्टोरी
अपहृत प्रशांत को सकुशल मुक्त कराने वाली टीम को एसएसपी शिवहरि मीणा ने पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की है। अपहृत को मुक्त कराने वाली टीम में क्राइम ब्रांच प्रभारी अजहर खान, सर्विलांस प्रभारी सतेंद्र सिंह, आरक्षी विनय यादव, उदयवीर सिंह, कपिल कुमार, सर्वेश कुमार, कुलदीप राठी, रविंद्र कुमार, नागेंद्र कुमार, विवेक, तरुण यादव, बृजेंद्र यादव के अलावा प्रभारी निरीक्षक सैफई गोपाल सिंह यादव, एसओ वैदपुरा जेपी पाल, एसआई कुशलपाल सिंह, एसआई बीरेंद्र सिंह, एचसीपी उदयवीर सिंह व आरक्षी अजयकुमार शामिल हैं।

उल्टा हेलमेट लगाकर ले जाते थे प्रशांत को

inside story of prashant kidnapping case
किडनैपिंग केस की इनसाइड स्टोरी
प्रशांत ने बताया कि उसको जबरन बाइक पर बिठाया और सिर पर उल्टा हेलमेट रख दिया ताकि कोई मुझे देख न सके। दो दिन करहल में किसी मकान में रखा गया। शौच को ले जाते वक्त बच्चों का शोर सुना तो अहसास हुआ कि वह किसी मकान में है, जिसमें और लोग भी रहते हैं। उसने रोशनदान के जरिये देखा तो बाहर बोर्ड पर करहल लिखा देखा। उसके बाद बदमाश वहां से उल्टा हेलमेट लगाकर ले गए। उसे कहां रखा गया इसकी जानकारी नहीं हो सकी।
 

अवनीश है पांच हजार का इनामी

inside story of prashant kidnapping case
किडनैपिंग केस की इनसाइड स्टोरी
इटावा एसएसपी शिवहरि मीणा ने बताया कि अपहर्ता शातिर अपराधी हैं। ये सभी बाइक चोरी के धंधे में लिप्त हैं। अपहरण की घटना को अंजाम देने में जिस बाइक का प्रयोग किया गया, वह भी चोरी की थी। आरोपी अवनीश राजपूत 5 फरवरी 2017 में कटरा सेवाकली कोतवाली इटावा से बाइक चोरी के मामले में वांछित चल रहा था। उस पर पांच हजार का इनाम भी घोषित है। इसके अलावा सुखवीर भी शातिर वाहन चोर है। वह भी वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुका है। वह 27 फरवरी को ही जेल से छूटकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed