{"_id":"601f75e97bb6876d3238b62c","slug":"husband-murdered-wife-in-hamirpur-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: खेत में बुलाकर पति ने पत्नी को दी दर्दनाक मौत, शव फेंक कर भागा, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हमीरपुर: खेत में बुलाकर पति ने पत्नी को दी दर्दनाक मौत, शव फेंक कर भागा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sun, 07 Feb 2021 10:45 AM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 07 Feb 2021 10:45 AM IST
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर कोतवाली क्षेत्र के पारा ओझी गांव में मायके में रह रही युवती की पति ने रुपये देने के बहाने बुलाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पिता ने पति, उसके भाई, भाभी व मां के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
थानाक्षेत्र के पाराओझी गांव निवासी श्याम सुंदर श्रीवास ने बताया उन्होंने अपनी बेटी कंचन (22) की शादी जिला कानपुर देहात के सिकंदरा थानाक्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी अमित के साथ की थी। उन्होंने बताया बेटी के एक पुत्र दिव्यांश एक साल का है। श्याम सुंदर ने बताया बेटी के ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे।
इस कारण वह ज्यादातर समय उसके पास ही रहती थी। बताया दामाद कभी-कभी बेटी से मिलने आता था। 2 फरवरी को वह गांव आया था और बेटी कंचन को गांव के बाहर खेतों में रुपये देने के बहाने बुलाया था। वहीं उसने बेटी के दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी और शव को अरहर के खेत में छिपाकर भाग निकला।

बेटी के न लौटने पर वह उसी दिन से उसकी तलाश कर रहे थे। मगर कोई पता न लगने पर पुलिस को सूचना देकर दामाद पर शक जाहिर किया। बीते शनिवार को पुलिस ने दामाद को नसीरपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अमित को लेकर पुलिस शव को खेतों में तलाशती रही। लेकिन वह घटनास्थल पर न जाकर पुलिस को टहलाता रहा।
इसपर पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मदद ली। खोजी कुत्ता महिला के शव के पास पुलिस को ले गया। पीड़ित श्याम सुंदर ने कहा दामाद समेत उसके परिजनों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की है। उधर कोतवाल तारा सिंह पटेल ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
पीड़ित की तहरीर पर हत्यारोपी उसके बड़े भाई संदीप, भाभी बबली व मां के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। श्यामसुंदर ने बताया वह खेती किसानी करते हैं। उनके पास गांव में चार बीघा और कदौरा स्थित ननिहाल हासा में करीब दस बीघा जमीन है। बताया उनके चार पुत्रियों में कंचन सबसे छोटी पुत्री थी। अभी एक पुत्री की शादी करनी है। पुत्र नहीं है।