{"_id":"5ee1f7658ebc3e43351ce6b0","slug":"husband-kills-wife-in-land-dispute-in-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: जमीन के विवाद में पति ने चाकुओं से गोदकर पत्नी को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
इटावा: जमीन के विवाद में पति ने चाकुओं से गोदकर पत्नी को मार डाला
Thu, 11 Jun 2020 02:59 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 11 Jun 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले में जसवंतनगर के बलरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला विशुन में जमीन के विवाद को लेकर पति रामबाबू ने पत्नी मालती देवी (36) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। महिला के पांच बच्चे हैं। मृतका के भाई ने थाने में बहनोई के खिलाफ तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार इकदिल निवासी पति ससुराल में ही रहता था। ससुराल की 4 बीघा जमीन अपने नाम करने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर चाकू मारकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।