फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband killed his wife in Kanpur

पति ने महिला सिपाही को उतारा मौत के घाट, बेटे ने कहा "पापा को मम्मी पर शक करने की आदत थी"

Tue, 20 Nov 2018 10:59 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 20 Nov 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
Husband killed his wife in Kanpur
पति ने महिला सिपाही की निर्मम हत्या कर दी - फोटो : अमर उजाला
यूपी में कानपुर शहर के नौबस्ता क्षेत्र में निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मंगलवार सुबह पति ने चापड़ मारकर महिला की निर्मम हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


यह घटना नौबस्ता थाना क्षेत्र की है। यहां पति ने चापड़ से लगातार वार कर महिला सिपाही को मौत के घाट उतार दिया। बेटे ने जब पिता को हैवान बनते देखा तो दंग रह गया। उसने आनन-फानन में पिता को धक्का देकर घर के एक कमरे में बंद कर दिया। साथ ही आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों व रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी। लोगों ने महिला सिपाही को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही नौबस्ता पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार महिला सिपाही उन्नाव थाना क्षेत्र में तैनात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Husband killed his wife in Kanpur
एसपी साउथ रवीना त्यागी - फोटो : अमर उजाला
बेटे ने बताया कि पापा मम्मी पर शक करते थे। साथ ही मोबाइल की कॉल डिटेल व अन्य चीजें चेक करते थे। यही नहीं कई बार बिना जानकारी के अचानक उन्नाव थाने पहुंच जाते और थाने के बाहर घंटों बैठे रहते थे। 

इस मामले में एसपी साउथ रवीना त्यागी ने बताया कि नौबस्ता क्षेत्र में पति द्वारा उन्नाव सदर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल शारदा भदौरिया (48) की हत्या का मामला सामने आया है। महिला  कांस्टेबल वर्तमान में कर्रही में रह रही थी।

बेटे की तहरीर पर हत्यारोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस व फॉरेंसिक टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर लिया गया है। आरोपी व आलाकत्ल पुलिस की गिरफ्त में है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed