{"_id":"5baa8a4e867a557f565e55c2","slug":"husband-attacked-on-wife-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर की तेरहवीं में शामिल होने आई नवविहिता को पति ने मारा चाकू, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुर की तेरहवीं में शामिल होने आई नवविहिता को पति ने मारा चाकू, हालत गंभीर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 26 Sep 2018 08:27 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया के दिबियापुर में अपने ससुर की तेरहवीं में शामिल होने आई नवविवाहिता पर पति ने चाकू से हमला कर दिया। बाद में मिट्टी का तेल डालकर जलाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवविवाहिता को सीएचसी में भर्ती कराया है।
जालौन जिले के गौहान गांव की रीमा देवी पुत्री भगत सिंह की ससुराल समाधान पुर्वा में है। मंगलवार को वह अपने ससुर नाथूराम की तेरहवीं में शामिल होने मायके से आई थी। इस बीच वह अपना सामान लेने कमरे में गई तो जेठानी सेे कहासुनी होने लगी। इसके बाद पति ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गई। बाद में उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की कोशिश करने लगा। शोर सुनकर रीमा का भाई कमल कांत अंदर आ गया। बहन को घायल देख उसने पुलिस और परिजनों को सूचना दी।
परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल रीमा देवी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां उसके हाथ में पांच टांके लगे। भाई कमलकांत ने बताया कि बहन की शादी 4 दिसंबर 2017 को संतोष कुमार के साथ की थी। बाद में पति व परिजनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वह बहन को घर ले गया। इधर बहन के ससुर की मौत हो गई। बहन ससुर की तेरहवीं में शामिल होने के लिए ससुराल आई थी। संतोष और ससुरालीजनों ने उसे जान से मारने की कोशिश की। प्रभारी थाना निरीक्षक जितेंद्र ने बताया एनसीआर दर्ज कर शांति भंग की कार्रवाई की गई है।