{"_id":"6b0babef6a19c3cd430bf26c","slug":"hardoi-dispute-over-donations-for-idol-leads-to-attack-with-spade-one-died-another-injured-accused-in-custody-2026-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: मूर्ति के चंदे को लेकर विवाद, फवाड़े से किया हमला, एक की मौत और दूसरा घायल, आरोपी हिरासत में, जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरदोई: मूर्ति के चंदे को लेकर विवाद, फवाड़े से किया हमला, एक की मौत और दूसरा घायल, आरोपी हिरासत में, जांच शुरू
Sun, 29 Nov 2026 10:07 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 29 Nov 2026 10:07 AM IST
सार
Hardoi News: हरपालपुर थाना क्षेत्र में मूर्ति लगाने के लिए चंदा मांगने को लेकर विवाद हुआ। इसमें एक ग्रामीण ने फवाड़े से हमला कर दिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले में हरपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करणपुर मतनी गांव में शनिवार को मूर्ति लगाने के लिए चंदे की मांग को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गांव के ही छत्रपाल पुत्र विश्राम ने जयपाल पुत्र राजाराम और रतिराम पुत्र भोला पर फावड़े से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण जयपाल की मौत हो गई, जबकि रतिराम घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी छत्रपाल को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, घायल रतिराम को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस ने मृतक के शव का नियमानुसार पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी
वहीं, मामले में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) अखिलेश सिंह ने बताया कि थाना हरपालपुर क्षेत्र के करणपुर मतनी गांव में मूर्ति लगाने के लिए चंदे की मांग को लेकर हुए विवाद में छत्रपाल द्वारा फावड़े से वार करने से जयपाल की मौके पर मौत हो गई है और रतिराम घायल हुए हैं। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है व अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
