फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Crime News: Girlfriend high voltage drama

मजदूर से किशोरी को हुआ प्यार: शादीशुदा प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी नाबालिग प्रेमिका, हाईवोल्टेज ड्रामा

Sun, 05 Sep 2021 06:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 05 Sep 2021 06:42 PM IST
सार

ग्रामीणों ने बताया युवक मौजूदा समय में दिल्ली में मजदूरी कर रहा है। परेशान परिजनों ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी व उनके परिजनों को थाने ले आई।

विज्ञापन
Hamirpur Crime News: Girlfriend high voltage drama
हमीरपुर: किशोरी ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के कुरारा कस्बे में थाने के सामने नाबालिग प्रेमिका ने शादीशुदा प्रेमी के साथ रहने को लेकर जमकर ड्रामा किया। किशोरी का ड्रामा देखकर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। माता-पिता के समझाने के बावजूद वह अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद करती रही।
विज्ञापन


ललपुरा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमिका अपने प्रेमी के गांव पहुंच गई। वहीं अपनी बेटी का पता लगाते उसके माता-पिता भी पहुंचे। परिजन उसे घर चलने के लिए मनाते रहे, लेकिन किशोरी ने वापस जाने से मना कर प्रेमी के दरवाजे पर ड्रामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया युवक मौजूदा समय में दिल्ली में मजदूरी कर रहा है। परेशान परिजनों ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी व उनके परिजनों को थाने ले आई। जहां पुलिस ने माता-पिता से पुत्री को घर ले जाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने के बाहर निकलते ही किशोरी ने फिर ड्रामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। लड़की के पिता ने बताया उनकी पुत्री बिना बताए चुपचाप घर से निकल आई है। युवक जो शादीशुदा है। उसके साथ रहने की जिद कर रही है। युवक उनकी बिरादरी का भी नहीं है। बताया ईंट भट्ठे में दोनों परिवार के एक साथ काम करते रहे हैं। कस्बे के लोगों ने जबरन किशोरी को घर भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed