{"_id":"5b8ecc13867a55482b36b0c6","slug":"granddaughter-murdered-in-the-name-of-mobile-theft","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जिसके शक में नाती को पीट-पीटकर मार डाला, तकिया उठाते ही 'खुला बड़ा राज' ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिसके शक में नाती को पीट-पीटकर मार डाला, तकिया उठाते ही 'खुला बड़ा राज'
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 05 Sep 2018 08:20 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बांदा जिले में छोटी सी बात पर रिश्ते का दादा हैवान बन बैठा। उसने मोबाइल चोरी कर लेने के शक में 15 वर्षीय नाती (पौत्र) को कमरे में बंद कर रातभर पीटा। किशोर की मौत हो गई। तड़के शव दरवाजे पर रख दिया। उधर, मोबाइल फोन आरोपी बाबा के तकिया के नीचे ही रखा मिला। मृतक की मां ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों के मुताबिक, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही।
घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव की है। सोमवार की रात करीब 10 बजे रामबहोरी के पुत्र दयासागर को उसके घर से रिश्ते का बाबा रामसुरेश रैदास पकड़ ले गया। आरोप लगाया कि दयासागर ने उसका मोबाइल चुरा लिया है। रातभर अपने कमरे में रखकर दयासागर की पिटाई की। डंडों से भी पीटा। किशोर की मां के रोकने पर भी नहीं माना। इस बीच तड़के दयासागर की मौत हो गई। आरोपी रामसुरेश ने उसका शव अपने घर के बाहर रख दिया। सुबह परिजनों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर शव और नजदीक में पड़ा खून से सना डंडा बरामद कर लिया। परिजनों के मुताबिक आरोपी रामसुरेश वहीं मौजूद था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। लेकिन बिसंडा थाना पुलिस देर शाम तक गिरफ्तारी से इनकार करती रही।

आरोपी अभी भी फरार
डेमो पिक
मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस में मृतक की मां कल्ली ने बताया कि सोमवार को आरोपी रामसुरेश की पुत्री को दयासागर जिला अस्पताल इलाज कराने ले गया था। वापस पहुंचने के बाद उस पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया दिया। मां ने बताया कि मोबाइल रामसुरेश के तकिए के नीचे रखा मिला। उधर, मृतक की दाई रामसखिया ने बताया कि रामसुरेश जब दयासागर को पीट रहा था तो वह पहुंच गई और उसे रोका। तब दयासागर जीवित था और पानी मांग रहा था लेकिन रामसुरेश ने पानी भी नहीं दिया। दयासागर के पिता की मौत कई वर्षों पूर्व हो चुकी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उधर, मंगलवार को देर शाम बिसंडा थाना इंसपेक्टर आनंद कुमार सिंह ने बताया कि मां की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की धारा 304 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी होगी।
खानदानियों और गांव वालों के मुताबिक नाती का हत्याभियुक्त रामसुरेश नशे का लती है। वह ज्यादातर गांजा पीता है। मंगलवार को सुबह उसे पकडने के लिए पुलिस ने घर में दबिश दी तो उसके घर में हरे गांजे के पेड़ भी नजर आए। पुलिस ने उन्हें उखाड़कर कब्जे में ले लिया। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही। आरोपी अपने घर में अकेला रहता था। तीन पुत्रियों की शादी हो चुकी है। दो पुत्र हैं, वे भी बाहर रहते हैं। ब्यूरो