फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girlfriend and boyfriend jumped into well

प्रेमी जोड़े कुएं में कूदे, लड़की को बचा लिया गया, लड़का ‘गायब’

Sun, 20 Nov 2016 01:25 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 20 Nov 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
girlfriend and boyfriend jumped into well
युवती शाम को शौच के बहाने घर से बाहर निकल गई थी
उरई के गांव हांसा में प्रेमी युगल शनिवार देर रात आठ बजे गांव के बाहर स्थित एक कुएं में कूद गए। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और गांव वालाें की मदद से प्रेमी युगल की तलाश शुरू कर दी। रात करीब नौ बजे कुएं से युवती को निकाल लिया गया जबकि ग्रामीण और पुलिस के गोताखोर देर रात तक युवक की तलाश करते रहे लेकिन वह नहीं मिला। 
विज्ञापन


कदौरा  थाना क्षेत्र के गांव हांसा में एक युवती शाम को शौच के बहाने घर से बाहर निकल गई। इस दौरान वह गांव के बाहर स्थित एक कुएं के पास अपने प्रेमी से जाकर मिली। बताया जाता है कि उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया जिससे नाराज प्रेमी बृजनंदन कुएं में कूद गया। यह देख प्रेमिका ने भी कुएं में छलांग ला दी। कुएं से चीख पुकार सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे कुछ लोग वहां दौड़ते हुए आए और उन्होंने गांव के अन्य लोगों व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से युवती को कुएं से बाहर निकाल लिया जबकि बृजनंदन का कुछ अता पता नहीं चला। खबर लिखे जाने तक युवक की तलाश जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed