{"_id":"58d00a504f1c1bb6681a2c50","slug":"girl-kidnapper-magician-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की को हमेशा के लिए ‘गायब’ करने वाला जादूगर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़की को हमेशा के लिए ‘गायब’ करने वाला जादूगर गिरफ्तार
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़की को हमेशा के लिए गायब करने के मामले में पुलिस ने जादूगर को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ कर युवती का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। मामला यूपी के कानपुर शहर का है।
अपहृत युवती की मौसेरी बहन ने बताया कि अकबरपुर के शिवनाथपुरवा का रहने वाला सर्वेश कुमार जादूगर है। कुछ दिन पहले ही जादूगर की मुलाकात उसके पिता से हुई थी। इसके बाद वह घर आने लगा। 12 जनवरी को सर्वेश उसे और उसकी मौसेरी बहन को मैजिक शो में काम देने का झांसा देकर भोपाल ले गया। एक महीने तक दोनों उसके साथ रहीं। 16 फरवरी को सर्वेश ने उसे घर भेज दिया और कहा कि दो-तीन दिन में मौसेरी बहन को लेकर आ जाएगा। इसके बाद से उससे कोई संपर्क नहीं हुआ।
इधर, बेटी के बारे में जानकारी नहीं मिलने पर 28 फरवरी को परिजनों ने युवती के मौसा और मामा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। उधर वह सर्वेश को लगातार फोन करती रही। रविवार को उसने फोन उठा लिया। कहा कि अगर वह उससे शादी करेगी तो उसकी मौसेरी बहन को छोड़ देगा। इसके बाद सोमवार को उसे बहाने से मोतीझील में बुलाया गया। यहां स्वरूप नगर पुलिस ने उसे पकड़कर बर्रा पुलिस को सौंप दिया।