फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl kidnapper magician arrested

लड़की को हमेशा के लिए ‘गायब’ करने वाला जादूगर गिरफ्तार

Mon, 20 Mar 2017 11:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 20 Mar 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
girl kidnapper magician arrested
डेमो पिक
लड़की को हमेशा के लिए गायब करने के मामले में पुलिस ने जादूगर को गिरफ्तार कर लिया है।  उससे पूछताछ कर युवती का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। मामला यूपी के कानपुर शहर का है।  
विज्ञापन


अपहृत युवती की मौसेरी बहन ने बताया कि अकबरपुर के शिवनाथपुरवा का रहने वाला सर्वेश कुमार जादूगर है। कुछ दिन पहले ही जादूगर की मुलाकात उसके पिता से हुई थी। इसके बाद वह घर आने लगा। 12 जनवरी को सर्वेश उसे और उसकी मौसेरी बहन को मैजिक शो में काम देने का झांसा देकर भोपाल ले गया। एक महीने तक दोनों उसके साथ रहीं। 16 फरवरी को सर्वेश ने उसे घर भेज दिया और कहा कि दो-तीन दिन में मौसेरी बहन को लेकर आ जाएगा। इसके बाद से उससे कोई संपर्क नहीं हुआ।
विज्ञापन


इधर, बेटी के बारे में जानकारी नहीं मिलने पर 28 फरवरी को परिजनों ने युवती के मौसा और मामा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। उधर वह सर्वेश को लगातार फोन करती रही। रविवार को उसने फोन उठा लिया। कहा कि अगर वह उससे शादी करेगी तो उसकी मौसेरी बहन को छोड़ देगा। इसके बाद सोमवार को उसे बहाने से मोतीझील में बुलाया गया। यहां स्वरूप नगर पुलिस ने उसे पकड़कर बर्रा पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed