फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिनदहाड़े पेट्राेल से नहला कर लगा दी अाग, धूं-धूं कर जल उठा युवती का शरीर

Fri, 23 Feb 2018 11:59 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 23 Feb 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
girl burnt alive on road in unnao
घटनास्थल पर माैजूद पुलिस

यूपी के उन्नाव जिले में गुरुवार शाम साइकिल से बाजार जा रही युवती को हमलावरों ने सरेराह पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। सरेबाजार युवती को जलता देख अफरातफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर बड़ी मात्रा में फोर्स तैनात कर दी गई।  

girl burnt alive on road in unnao
डेमो पिक

उन्नाव के बारासगवर क्षेत्र के सथनी बालाखेड़ा निवासी मोनी पुत्री स्व. संकठा शाम साइकिल से सब्जी लेने टेढ़ा बाजार जा रही थी। रास्ते में कुछ बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने उसके साथ अभद्रता करना शुरु कर दिया। जब युवती ने इसका विराेध किया ताे उस पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया।

girl burnt alive on road in unnao
डेमो पिक

राहगीरों ने देखा तो युवती आग की लपटों से घिरी थी। युवती की मां का कहना है कि घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने पुत्री को मारने पीटने के बाद पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। मोनी की साइकिल और तेल की पिपिया पास ही पड़ी मिली। सूचना मिलते ही मौके पर मजमा लग गया। युवती के जिंदा जलने की सूचना से पुलिस के होश उड़ गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
girl burnt alive on road in unnao
डेमो पिक
उन्नाव एसपी पुष्पांजलि ने बताया युवती का जला हुआ शव मिला है। युवती ने खुदकुशी की है या फिर उसे जलाया गया है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। आईजी जोन का कहना है कि, घटना की वजह साफ नहीं हो पाई है। जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि युवती की किस वजह से मौत हुई। अगर युवती की हत्या साजिश के तहत की गई है तो आरोपियों को नहीं छोड़ा जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed