फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gangrepe Birth Day Party celebrating

बर्थ डे पार्टी के जश्न में गैंगरेप

Fri, 21 Apr 2017 12:55 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 21 Apr 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
Gangrepe Birth Day Party celebrating
डेमो पिक
घंटाघर चौराहे के पास स्थित एक होटल में छह छात्रों ने पार्टी में बुलाकर गैस एजेंसी पर काम करने वाली एक युवती से रेप किया। बाद में युवती की सूचना पर हरबंश मोहाल पुलिस ने मौके से आरोपियों को दबोच लिया और गैंगरेप का मामला दर्ज किया। 
विज्ञापन

चकेरी निवासी युवती ने बताया कि उसके दोस्त एलएलबी छात्र विवेक शुक्ला की बर्थ डे पार्टी बृहस्पतिवार को रूमा स्थित एक रेस्टोरेंट में थी। वहां खाना-पीना करने के बाद विवेक ने जश्न के लिए उसे घंटाघर के नारायन होटल में बुलाया। वह स्कूटी से होटल पहुंची, वहां कमरे में विवेक केसाथ उसकेदोस्त इंटर का छात्र अंकुर, डीएवी सेएमएससी कर रहे गौरव पांडे, रिटायर्ड फौजी का बेटा राजन और गौरव ठाकुर (दोनों स्नातक छात्र), पीयूष भी मौजूद थे। युवती का आरोप है कि होटल में आरोपियों ने जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश कर दिया और फिर सबने रेप किया। बाद में वह किसी तरह होटल से बाहर निकली और पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर एसके सिंह के मुताबिक युवती की रिपोर्ट दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए डफरिन भेजा है। सभी आरोपी चकेरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। छात्रों ने दो कमरे बुक कराए थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज कब्जे में ले लिए हैं। अंकुर के पिता की उन्नाव में आढ़त है। होटल संचालक पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed