{"_id":"5a0c37ab4f1c1b8e698bb9b3","slug":"gangrape-of-girl-in-a-moving-car-on-the-national-highway-near-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती कार में 5 लड़कों ने किया गैंगरेप फिर गंभीर हालत में सड़क किनारे फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती कार में 5 लड़कों ने किया गैंगरेप फिर गंभीर हालत में सड़क किनारे फेंका
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 15 Nov 2017 06:21 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव के पास नेशनल हाईवे पर चलती कार में लड़की से गैंगरेप
यूपी के उन्नाव में बुधवार को चलती गाड़ी में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की आरोपियों से छोड़ देने की गुहार लगाती रही लेकिन किसी ने भी उसपर रहम नहीं बख्शा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर पांच लड़कों ने एक लड़की के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। अहमदाबाद से हमीरपुर के राठ कस्बे को जा रही लड़की को रास्ते में ही कार सवार 5 लड़कों ने अगवा कर लिया। इसके बाद चलती गाड़ी में ही उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। इस घिनौने कृत्य को अंजाम देकर लड़की को गंभीर हालत में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर फेंक दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। आरटीओ ऑफिस उन्नाव के पास लड़कों ने काली स्कॉर्पियो से लड़की को बलात्कार के बाद फेंक दिया था। अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। लड़की को मेडिकल के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन