{"_id":"6f9210bd0c9052e461e33a2c28b3bca1","slug":"gamblers-jumped-from-third-floor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी मंजिल से कूद गए जुआरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीसरी मंजिल से कूद गए जुआरी
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Fri, 22 Jan 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौबस्ता स्थित उपासना गेस्ट हाउस में पुलिस का छापा पड़ने पर जुआरी तीसरी मंजिल से पड़ोस के मकान में कूद गए जिससे चार के हाथ-पैर टूट गए। पुलिस ने सभी को कांशीराम ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
शाम के वक्त वाई-वन ब्लाक गेस्ट हाउस में जुआ होने की सूचना पुलिस को मिली थी। नौबस्ता एसओ राजदेव प्रजापति फोर्स के साथ गेस्ट हाउस पहुंचे तो तीसरी मंजिल पर जुआ खेल रहे जुआरियों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
कुछ ने पड़ोसी रामनाथ मिश्रा की छत पर छलांग लगा दी, जिसमें बर्रा-आठ निवासी विनय वर्मा, बर्रा-सात निवासी सुमित श्रीवास्तव, इफ्तिखाराबाद निवासी शहनवाज, आवास विकास कल्याणपुर निवासी राकेश घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस गेस्ट हाउस की छानबीन के बाद लौट गई। उधर, पड़ोसी रामनाथ को करहाने की आवाज सुनाई दी तो वे पहुंचे और देखा कि चार लोग पड़े दर्द से कराह रहे थे। उनकी सूचना पर दोबारा पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से चारों को कांशी राम ट्रामा सेंटर भेजा।
इधर गेस्ट हाउस संचालिका प्रियंका अवस्थी ने बताया कि सुन्नी नाम के व्यक्ति ने दो हजार रुपये में कंपनी मीटिंग की बात कहते हुए गेस्ट हाउस बुक कराया था। उन्हें जुए की कोई जानकारी नहीं है।