फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Firing on SP leader car in farrukhabad

सपा नेता की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, भाग कर बचाई जान, दो नामजद समेत दस पर रिपोर्ट

Sun, 03 Nov 2019 09:17 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 03 Nov 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
Firing on SP leader car in farrukhabad
सपा नेता की कार पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद में वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे सपा नेता की कार का पीछा कर सुभाष चौराहा फतेहगढ़ पर दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। सपा नेता की कार में तीन गोलियां लगीं। ड्राइवर ने कुछ दूर जाने के बाद गाड़ी रोक दी। चालक और सपा नेता ने भाग कर जान बचाई।
विज्ञापन


पुलिस ने सपा नेता की पत्नी की तहरीर पर दो नामजद व आठ अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने रात में दोनों पक्षों को तलाशा था, पर मौके पर कोई नहीं मिला था। सड़क पर खड़ी गाड़ी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के लोको रोड निवासी समाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह चन्नू यादव शनिवार की रात एक वैवाहिक कार्यक्रम से रात लगभग 12.30 बजे अपने साथी कृष्ण कुमार को फतेहगढ़ छोड़ने जा रहे थे। जब वे सुभाष चौराहे पर पहुंचे। तभी कलक्ट्रेट की ओर से दो कारों से आए सुनील राठौर निवासी सैनिक कालोनी, मोनू सोलंकी निवासी आवास विकास व आठ अज्ञात लोगों ने गालीगलौज कर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्राइवर ने कार भगा दी लेकिन हमलावर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते रहे। सपा नेता की कार में तीन गोलियां लगीं। चालक ने कुछ दूर जाकर गाड़ी रोक दी। गाड़ी में सवार सपा नेता, चालक व अन्य लोग उतर गए और भाग कर जान बचाई।

घटना के दौरान चौराहे पर पिकेट ड्यूटी पर पुलिसकर्मी मौजूद थे। फायरिंग से सहमे पुलिस वालों ने हमलावरों को रोकने की हिम्मत नहीं जुटाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर खड़ी सपा नेता की कार को कब्जे में लिया। पुलिस ने हमलावरों को खोजा, लेकिन कोई नहीं मिला।

रविवार सुबह योगेंद्र की पत्नी सरिता देवी यादव ने सैनिक कालोनी निवासी सुनील राठौर, आवास विकास निवासी मोनू सोलंकी सहित 10 लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज करवाया। इसमें बताया कि पति वैवाहिक कार्यक्रम से वापस आ रहे थे। उनके साहब सिंह से पुराने संबंध है। साहब सिंह का सुनील राठौर व मोनू सोलंकी से पुराना विवाद चला आ रहा है। इसको लेकर यह लोग पति चन्नू यादव से भी रंजिश मानने लगे। उसी रंजिश में पति की कार पर सुभाष चौराहे पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। पति ने भागकर जान बचाई।

बोले जिम्मेदार
सुभाष चौराहे पर सपा नेता व दूसरे पक्ष के लोगों में ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे। वहां सपा नेता की कार खड़ी थी। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि पहले दोनों पक्षों में गाली गलौज हुआ। फिर ताबड़तोड गोलियां चलीं। तीन गोलियां सपा नेता की कार में लगी है। कार को कब्जे में ले लिया गया है। सपा नेता की पत्नी की  तहरीर पर दो नामजद व आठ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। रात में दोनों पक्षो की तलाश में दबिश भी दी गई, पर कोई पकड़ में नहीं आया। - प्रभारी कोतवाल आर एस वर्मा

छह खोखे तेरह कारतूस बरामद
पुलिस को घटना स्थल से 315 बोर के छह खोखे मिले है। सपा नेता की कार से तेरह 32 बोर के कारतूस मिले है। पुलिस ने खोखे व कारतूस कब्जे में लेकर रखवा दिए हैं। प्रभारी कोतवाल का कहना है कि इनको विवेचना में शामिल किया जाएगा।

पुलिस की मौजूदगी में दुस्साहसिक घटना
जिले में आए डीएम मानवेद्र सिंह शनिवार की रात लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। घटना स्थल से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर यह गेस्ट हाउस है। कोतवाली व एसपी आवास पांच सौ मीटर दूरी पर है। सुभाष चौराहे पर दबंग फायरिंग करते रहे और पिकेट पर पुलिस मौजूद रही। चौराहे पर चाय की दो दुकानें भी खुली हुई थीं। ऐसे में दुस्साहसिक घटना का होना हमलावरों के बेखौफ होने की गवाही दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed