फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fire truck, two people burned alive

बिल्हौर- ट्रक में लगी आग, दो लोग जिंदा जले

Fri, 27 Nov 2015 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Fri, 27 Nov 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
Fire truck, two people burned alive

बिल्हौर में उत्तरीपूरा कस्बे में जीटी रोड किनारे खड़े एक ट्रक में बुधवार देर रात लगी आग से दो लोग जिंदा जल गए। ट्रक के केबिन से मिले शवों की पहचान नहीं हो पाई।

विज्ञापन


बिल्हौर कोतवाली प्रभारी जीवाराम यादव  ने बताया कि ट्रक में आग लगी या लगाई गई, इसकी जांच की जा रही है।उत्तरीपूरा कस्बे के गार्गी धर्मकांटा के सामने गत बुधवार रात लगभग 9:30 बजे कन्नौज से कानपुर की ओर जा रहा ट्रक सड़क किनारे रुका था।
विज्ञापन


आसपास के दुकानदारों के मुताबिक रात 10 बजे खड़े ट्रक के अगले हिस्से से लपटें उठने लगीं। ढाबे पर खाना खा रहे कई ट्रक चालक और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। लपटें तेज होने पर कंट्रोल रूम और चौकी पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 10:40 बजे पहुंची पुलिस ने आसपास से पानी का इंतजाम कर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। बाद में दमकल ने आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद ट्रक के केबिन में दो लोगों के जले शव पड़े थे।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि ट्रक नंबर के आधार पर की गई जांच में पता चला है कि राजस्थान प्रांत के भरतपुर इलाके के इस ट्रक को अलीगढ़ जिले के धर्मेंद्र नाम के ट्रांसपोर्टर ने छह माह पहले खरीदा था।

बुधवार को ट्रक चालक प्रेम सिंह (35) परिचालक गजेंद्र (30) ट्रक में थे। आग से किसकी मौत हुई है इसकी पुष्टि ट्रक मालिक और परिजनों के आने के बाद ही होगी।

आखिर ट्रक में आग लगी कैसे ?
बिल्हौर। उत्तरीपुरा कस्बे में ट्रक में आग लगने से दो लोगों की मौत के मामले में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। आसपास के लोगों ने कहा कि यदि लूटपाट के बाद आग लगाई जाती तो कुछ चीख-पुकार तो जरूर सुनाई देती। 100 मीटर दूर डब्बू ढाबे पर कई लोग उस समय खाना खा रहे थे, किसी को शोर नहीं सुनाई दिया।

यदि केबिन के अंदर किसी कारण से आग लगी होती तो चालक-परिचालक बाहर तो निकल ही आते। घटनास्थल के पास खड़े कुछ ट्रक चालकों ने बताया कि कई चालक और परिचालक रास्ते में खाना बनाते के लिए छोटा गैस सिलेंडर या स्टोव लेकर चलते हैं। हो सकता है कि खाना पकाते समय ही आग लगी हो और चालक-क्लीनर उसकी चपेट मेें आ गए हो।


यह भी आशंका जताई गई कि हो सकता है लुटेरों ने चालक-क्लीनर की हत्या करने के बाद आग लगाई हो ताकि कोई शोर ही न मचा सके। पुलिस का कहना है कि दोनों शव इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि शिनाख्त होना मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed