{"_id":"5def55278ebc3e880305ff05","slug":"female-police-station-incharge-suspended-in-misdeed-victim-s-case-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: सामूहिक दुष्कर्म मामले में कार्रवाई न करने के चलते महिला थाना प्रभारी निरीक्षक निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
औरैया: सामूहिक दुष्कर्म मामले में कार्रवाई न करने के चलते महिला थाना प्रभारी निरीक्षक निलंबित
Tue, 10 Dec 2019 05:31 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 10 Dec 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
यूपी के औरैया जिले में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता द्वारा तीन बार दी गई तहरीर पर कार्रवाई न करने के चलते महिला थाना प्रभारी निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीडि़ता की ओर से तीन बार 29, 30 नवंबर व 1 दिसंबर 2019 को महिला थाना को दी गई तहरीर पर कोई विधिक कार्रवाई न करने तथा उच्चाधिकारियों को प्रकरण की जानकारी न देने के मामले में एएसपी कमलेश दीक्षित ने जांच कराई। दोषी पाए जाने पर एसपी सुनीति ने महिला थाना प्रभारी निरीक्षक नीलम पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।