{"_id":"5e0dd6fb8ebc3e88217d3537","slug":"father-shoot-son-in-minor-dispute-in-fatehpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: मामूली विवाद में पिता ने बेटे को गोली मारकर मौत के घाट उतारा, फिर मौके से हुआ फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहपुर: मामूली विवाद में पिता ने बेटे को गोली मारकर मौत के घाट उतारा, फिर मौके से हुआ फरार
Thu, 02 Jan 2020 05:33 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 02 Jan 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में गुरुवार को एक गांव में पिता ने बेटे को ही गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बलबीरपुर गांव निवासी गुजरात के बेटे समरजीत बुआ का पुरवा में परचून की दुकान चलाता है। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 2 बजे पिता और पुत्र के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई।

Trending Videos
देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि पिता ने बेटे समरजीत को गोली मार दी। गोली लगते ही समरजीत खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। पिता गुजरात गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गया।
ग्रामीणों ने जब तक घायल समरजीत को उठाने का प्रयास किया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पहुंची मौके पर पहुंची।
ग्रामीणों ने जब तक घायल समरजीत को उठाने का प्रयास किया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पहुंची मौके पर पहुंची।